World Environment Day: उपहार में दे हरियाली

punjabkesari.in Friday, Jun 05, 2020 - 12:59 PM (IST)

आज यानी 5 जून को पूरे विश्व में 'विश्व पर्यावरण दिवस' के रूप में सेलिब्रेट किया जा रहा है। ऐसे में वातावरण को संभाले रखने के लिए सभी को इसके प्रति जागरूक होने की जरूरत है। असल में हमारे ही द्वारा की गई गलतियों के कारण वातावरण दूषित हो रहा है। इसलिए हमें कुछ ऐसे कदम उठाने होंगे जिससे इसे नुकसान होने से बचाया जा सके। साथ ही हमारी आने वाली पीढ़ी एक स्वस्थ वातावरण में रह सके। तो चलिए आज हम आपको ऐसी 13 खास बातें बताते है जिन्हें अपनाकर आप पर्यावरण को सुरक्षित रखने में अपना योगदान दे सकते है। 

1. उपहार में दें 

अगर किसी का जन्मदिन, विवाह या कोई भी दिन को हो उसे कोई गिफ्ट के तौर पर एक पौधा दें। आप उपहार के रूप में कोई फलदार या औषधीय पौधा चुन सकते है। 

2. अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाएं

अपने खास दिन को और भी यादगार बनाने के लिए घर पर पौधा लगाएं। आप चाहे तो अपनी जन्मदिन या शादी की सालगिरा पर हर साल 1 पौधा घर पर लगा सकते है। इसे घर के मंदिर, गार्डन या छत पर लगाएं। साथ ही इसकी अच्छे से देखभाल करें। 

3. शिक्षा संस्थानों व कार्यालयों पर लगाएं पौधे

स्कूलों, कॉलजों, ऑफिस पर पौधों को लगाएं। आप इसे हर साल राष्ट्रीय दिवस पर भी लगा सकते है।ऐसा करने से आपको भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन मिलेगा। साथ ही इन सुंदर पौधों को देखकर आपका मन खुश होगा। बॉडी में साकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। 

4. वाहनों का प्रयोग करें कम

वातावरण को बचाने व सुरक्षित रखने के लिए निजी वाहनों का कम से कम प्रयोग करें। थोड़ी सी दूरी पर जाने के लिए वाहन की जगह पैदल चले। 

5. पानी न करें बर्बाद

पानी हमारी जीवन का आधार है। इसलिए इसे व्यर्थ में बर्बाद न करें। इसे जरूरतानुसार ही इस्तेमाल करें। आप अपनी गाड़ी, सब्जी व फलों को धोने पर प्रयोग किए गए पानी को पौधों में डाल सकते है। 

6. आवाज रखें कम

वातावरण को सुरक्षित रखने के लिए धीमी आवाज से बात करें। टीवी, रेडियो, सीडी आदि की आवाज कम रखें। किसी त्योहार या पार्टी  को सेलिब्रेट करते हुए स्पीकरों का प्रयोग न करें। 

7. इको-फ्रेंडली प्रोडक्ट्स करें यूज 

अपने घर, जरूरी चीजों और गाड़ी को धोने के लिए पानी की जगह इको-फ्रेंडली प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें। इससे चीजों की अच्छे से सफाई होने के साथ आपका पानी भी बचेगा। साथ ही वातावरण को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचेगा। 

8. बिजली की करें बचत

बिना किसी जरूरत के इलैक्ट्रोनिक चीजों का इस्तेमाल न करें। लाइट, फैन आदि को बिना मतलब चलाकर न रखें। 

9. पॉलीथिन को कहें न

पॉलीथिक का इस्तेमाल करने से वातावरण के साथ हमारी सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है। इसे जलाने पर निकलने वाला धुंंआ सांस से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा बढ़ाता है। 

10. कचरा कूड़ेदान में फेंके

अपने आसपास के वातावरण को हमेशा साफ-सुथरा रखें। सड़कों, गलियों, सार्वजिन जगहों पर कूड़ा न फेंके। यह हमारी सेहत को नुकसान पहुंचाने का काम करता है। इसलिए इसे हमेशा बंद डस्टबिन में ही डालें। 

11. वर्षा के पानी को बचाएं

अगर आप नया घर बनाने वाले है तो उसमें बारिश का पानी स्टोर करने की जगह जरूर बनवाएं। इस पानी को आप अपने कामों के लिए इस्तेमाल कर सकते है। 

12. लकड़ी या कचरा न जलाएं

लकड़ी की चीजों या कचरे को न जलाएं। ऐसा करने से वायु दूषित होती है। यह गंदा धुंआ लंबे समय तक हवा में घूमता रहता है। ऐसे में सांस लेने में तकलीफ होती है। अस्थमा का रोग होने का खतरा बढ़ता है।

13. घर पर प्यूरिफायर लगाएं

घर को साफ और पॉल्यूशन फ्री रखने के लिए प्यूरिफायर लगवाएं। 

इसतरह इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप पर्यावरण को सुरक्षित रखने में अपना योगदान दे सकते है। 
 

Content Writer

neetu