Kitchen Tips: लहसुन को जल्दी छीलने के लिए आजमाएं ये आसान ट्रिक्स

punjabkesari.in Tuesday, Aug 17, 2021 - 05:05 PM (IST)

सब्जी व दाल का तड़का लगाने के लिए लहसुन का हर रसोई में इस्तेमाल होता है। इससे खाने का स्वाद बढ़ने के साथ पाचन दुरुस्त रहता है। मगर अक्सर लहसुन को छीलने में काफी समय लग जाता है। वहीं कई बार इसे छीलने दौरान परेशान हो जाती है। ऐसे आप आज हम आपको कुछ खास टिप्स बताते हैं जिससे आप कुछ ही मिनटों में आसानी से लहसुन छील सकती है। चलिए जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

डिब्बे की मदद लें

इसके लिए लहसुन की कलियां निकाल कर साफ कर लें। अब गहरी तली वाले बर्तन में लहसुन की कलियां रखकर डिब्बे को बंद करें। इसके बाद बर्तन या डिब्बे को जोर से हिलाएं। इससे आपके लहसुन की कलियों से छिलका अपने आप अलग हो जाएगा। इससे बना कचरा फैले आपका लहसुन छिल जाएगा।

गुनगुना पानी आएगा काम

इसके लिए किसी बर्तन में गुनगुना पानी और लहसुन की कलियां डालकर 10 मिनट अलग रख दें। बाद में इसे पानी से निकालकर साफ करें। हाथों से हल्का सा रगड़ने से ही आपके लहसुन का छिलका आसानी से उतर जाएगा।


पत्थर के बेलन पर हल्का दबाएं

इसके लिए लहसुन की कलियां अलग करके इसे किसी पत्थर या बेलन से हल्का कूट लें। इससे आपको लहसुन का छिलका निकालने में आसानी होगी। मगर ध्यान रखें कि इसे जोर से कुचलना नहीं है। नहीं तो छिलका मजबूती से लहसुन पर चिपक जाएगा। ऐसे में इसे निकाल बेहद मुश्किल होगा। इसके अलावा इसे हाथ से थोड़ा दबाएं। उसके बाद चाकू की मदद से छिलका उतार लें।

चाकू की लें मदद

लहसुन का छिलका आसानी से निकालने के लिए इसे चाकू की मदद से लंबाई में दो हिस्सों में काटें। इससे आपका लहसुन आसानी से निकल जाएगा।

रोटी की तरह बेलकर निकालें

आप जिस तरह रोटी को बेलते हैं ठीक उसी तरह लहसुन को थोड़ा सा बेल ले। इससे लहसुन का छिलका अपने आप ही निकल जाएगा। इसकी जगह पर लहसुन को चाकू से दबाकर छीलें।

 

 

Content Writer

neetu