छोटे बैडरुम को बड़ा दिखाएगे ये कमाल के Home टिप्स

punjabkesari.in Friday, Jun 12, 2020 - 05:36 PM (IST)

किसी भी घर में बेडरूम सबसे महत्वपूर्ण होता है। यह ना सिर्फ सोने के लिए होता है बल्कि बेडरूम में व्यक्ति अपने दिनभर की थकान दूर कर रिलेक्स फील करता है। आप जब दिनभर काम काम खत्म कर अपने बेडरूम में जाती हैं तो काफी शांत और हल्का महसूस करती होगी। मगर वहीं दूसरी तरफ अगर बेडरूम बिखरा पड़ा दिखे तो मन में हलचल सी मच जाती है। गुस्सा आता है जिससे तनाव भी बढ़ने लगता है। ऐसे में बहुत सी महिलाओं का कहना होता है कि उनका बेडरूम छोटा है, इसलिए कम जगह होने के कारण बेडरूम को सही ढंग से आर्गनाइज नहीं कर पातीं। इस कारण अक्सर उनको रूम का सामान बिखरा पड़ा रहता है, जो दिखने में बहुत ही गंदा नजर आता है। इसलिए जरूरी है कि आप इसके लिए कुछ अलग सोचें। चाहे आपका बेडरूम छोटा है आपका सामान उसपर ठीक से नहीं आ पाता है। मगर आप कुछ आर्गेनाइजिंग हैक्स को अपनाकर इस परेशानी से बच सकते है। तो आइए ज हम आपको कुछ टिप्स बताते है जिसे फॉलो कर आप अपने छोटे बेडरूम को भी सुंदर और आर्गेनाइज कर सकती है। 

शेल्फ का लें सहारा

अगर आपका बेडरूम छोटा है। उसमें सामान रखने और सेट करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए आप  अपने कमरे में शेल्फ बना सकते है। इसके आप कमरे की दीवारों के मुताबिक बनला सकते है। आप इन शेल्फ पर अपनी जरूरतों का सामान जैसे कि किताबें, मेकअप, शोपीस आदि चीजें रख सकते है। इससे आपका कमरा व्यव्स्थित भी लगेगा। साथ ही आपको अपनी चीजें आसानी से मिल जाएगी। 

 

हैंगिंग स्टोरेज लगाएं

यह आपके छोटे बेडरूम को बड़ा व सुंदर दिखाने में मदद करेगा। आप इसे कमरे के दरवाजे या दीवार पर कहीं भी लगा सकते है। आप इन पर हैंगिंग स्टोरेज बास्केट या आर्गेनाइजर लटका सकते है। उसके बाद इनपर अपनी डेली रूटीन की चीजें रखें। आप अपने फुटवेयर, मेकअप प्रोेडक्ट्स, कपड़े आदि चीजें इस पर हैंग कर सकते है। ऐसे में यह आपके रूम की छोटी-छोटी चीजों को आर्गेनाइज करने में काफी फायदेमंद होगा। साथ ही आपके बेडरूम को नया और स्टालिश लुक मिलेगा। 

बेड के नीचे की स्पेस करें यूज

अक्सर हम यह कहते है कि हमारा कमरा छोटा है। पर असर में हम अपने कमरे की पूरी स्पेस को यूज ही नहीं करते है। रूम में बहुत सी जगह ऐसी होती है जिसे इस्तेमाल किया जा सकता है। मगर हम करते नहीं है। असल में हम बेड के नीचे और अलमारी के ऊपर सामान रख कर उस स्पेस को स्मार्टली यूज कर सकते है। आप अपने बेड के नीचे अपेन शूज और बाकी के फुटवेयर रख सकते है। इसके अलावा आप अपनी अलमारी के ऊपर सूटकेस रखकर उसे ऊपर से कवर कर सकते है। इससे आपकी चीजें सेफ भी रहेंगी, साथ ही आपका रूम सुंदर भी दिखेगा।

ड्राअर आर्गेनाइजर से बनाएं स्पेस

आमतौर पर सभी के बेडरूम में एक ही अलमीरा होती है। ऐसे में उसमें सारा सामान नहीं रखा जाता। असल में, हम उसके ड्राअर को सही ढंग से यूज नहीं करते है। अगर चीजों को से आर्गनाइज किया जाए तो सामान रखने में दिक्कतें नहीं आती है।  बेडरूम में पड़ी अलमारी में स्पेस बनाने के लिए ड्राअर आर्गेनाइजर का इस्तेमाल करें। आप एक ही कैबिनेट में अलग-अलग सेक्शन बना कर इसे इस्तेमाल कर सकते है। इससे आप उसमें अधिक सामान रख पाएंगी। साथ ही आपका सामान सही तरीके से रखा भी जाएंगा। कोई भी सामान बिखरा या फैला हुआ नजर नहीं आएंगा। ऐसे में आपको अपनी हर चीज सामने पड़ी नजर आएगी। 


 

Content Writer

neetu