सर्दियों में नहीं होगी उंगलियां ठंडी होने की परेशानी, अगर अपनाएंगी ये Winter Hacks

punjabkesari.in Sunday, Dec 26, 2021 - 05:30 PM (IST)

सर्दियों ने दस्तक दे दी हैं। इस दौरान मौसम में बदलाव आने से कई लोगों को हाथ-पैरों की उंगलियां सूज जाने के साथ ठंडी रहने की परेशानी होती है। वहीं हमारे हाथ की उंगलियां सबसे ज्यादा पानी वाला काम करती है। इसके साथ ही सबसे ज्यादा ठंडी हवा भी हमारी उंगलियों को ही लगती है। ऐसे में ठंड दौरान उंगलियों को आपस में जोड़ने पर दर्द, सूजन, सुन्न होने की समस्या से बचने के लिए आप कुछ देसी उपाय अपना सकती है। चलिए जानते हैं इसके बारे में...

गुनगुने पानी या चाय से बनेगी बात

सर्दियों में ठंड से बचने के लिए लोग ज्यादातर गुनगुने पानी और चाय का सेवन करते हैं। ऐसे में आप इससे अपनी उंगलियों को आराम दे सकती हैं। इसके लिए गुनगुने पानी के गिलास या चाय के कप को हाथों के बीच लेकर थोड़ी देर पकड़े रखें। इससे आपकी हाथों की उंगलियों का ठंड से बचाव होगा। वे जल्दी ही गर्म हो जाएगी।


www.self.com

सरसों का तेल और लहसुन

आप उंगलियों में गर्माहट पैदा करने के लिए सरसों तेल और लहसुन का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए 1-2 बड़े चम्मच सरसों तेल को गर्म करें। अब उसमें 2 लहसुन की कलियां डालें। आपको लहसुन तलना नहीं हैं। तैयार तेल को हल्का ठंडा करके उससे हाथों व पैरों पर लगाएं। इससे 5 मिनट तक मसाज करें। इससे उंगलियों में गर्माहट का एहसास होगा। इसके साथ ही आपको सूजन, दर्द आदि की समस्या से आराम मिलेगा। इसके अलावा इस नुस्खे से सर्दियों में होने वाली ड्राई स्किन की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा।

नाखूनों और फिंगर टिप्स को रगड़ने से बनेगी बात

आप ठंड से उंगलियों को बचाने के लिए नाखूनों और फिंगर टिप्स को रगड़ सकती हैं। इससे सर्दियों में उंगलियां सुन्न होने की परेशानी से भी आराम मिलेगा। इसके लिए दोनों हाथों के नाखूनों को एक साथ रगड़ें। इसके बाद उंगलियों के पोरों को हल्का सा दबाएं। इससे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन तेजी से बढ़ेगा। ठंड से बचाव होने के साथ उंगलियां एक्टिव होंगी।

गर्म करके ग्लव्स पहनें

उंगलियों को ठंड से बचाने के लिए आप ग्लव्स का सहारा भी ले सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले ग्लव्स को थोड़ी देर के लिए ब्लैंकेट के अंदर या ड्रॉअर में रख दें। ताकि वे गर्म हो सके। इसके बाद इसे पहन लें। इससे आपके हाथों की उंगलियों को आराम मिलेगा। आप इसके लिए ऊनी, फलालेन और फ्लीस वाले ग्लव्स इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको जल्द ही आराम मिलेगा।

pc: The Week

हाइड्रेटेड रहना भी जरूरी

हाथों-पैरों के ठंडे होने की वजह से वाटर रिटेंशन होने का खतरा रहता है। इससे बचने के लिए रोजाना सही मात्रा में लिक्विड चीजों का सेवन करते हैं। हालांकि ठंड के कारण लोग कम पानी पीते हैं। मगर इससे आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती हैं। ऐसे में इससे बचने के लिए दिनभर में कम से कम 8-9 गिलास पानी पीएं। आप चाहे तो डेली डाइट में पानी से भरपूर फल, नारियल पानी, सूप आदि भी शामिल कर सकती है।

जंपिंग जैक्स की लें मदद

कई बार अचानक से बहुत ठंड लगने लगती हैं इससे बचने के लिए आप जंपिंग जैक्स का सहारा ले सकती हैं। इसके लिए आपको बस हाथ ऊपर  उठाकर ताली बजाना है।


pc:iDive

नोट- वैसे तो ये छोटे व आसान से नुस्खे आपको ठंडी में उंगलियों को गर्म करने में मदद कर सकते हैं। मगर फिर भी ऐसा जरूरी नहीं हैं कि आपको ये देसी उपाय असर करें। ऐसे में सर्दियों दौरान अगर आपको उंगलियां ठंडी रहने की समस्या अधिक है तो बिना देरी किए डॉक्टर से संपर्क करें।

 

Content Writer

neetu