Kitchen Tips: बिना प्याज और लहसुन के ग्रेवी गाढ़ी करने के ट्राई करें ये जबरदस्त टिप्स

punjabkesari.in Friday, Jun 11, 2021 - 02:09 PM (IST)

सब्जी की ग्रेवी गाढ़ी व टेस्टी बनाने में प्याज और लहसुन अहम रोल अदा करते हैं। मगर कई बार ये चीजों घर पर ना होने पर महिलाएं सब्जी बनाने में परेशानी आती है। ऐसे में वे बिना इन चीजों के सब्जी बना तो लेती है। मगर खाने में ये बेस्वाद लगती है। ऐसे में आज हम आपकी इस समस्या का हल लेकर आए है। जी हां, आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिसकी मदद से आप बिना लहसुन व प्यार के ग्रवी गाढ़ी व टेस्टी बना सकती है। चलिए जानते हैं ये टिप्स...

दही करें इस्तेमाल 

आप सब्जी की ग्रेवी को गाढ़ी करने के लिए दही का इस्तेमाल कर करती है। इससे सब्जी गाढ़ी होने के साथ टेस्टी बनेगी। 

मूंगफली या बादाम का पेस्ट 

टमाटर की ग्रेवी गाढ़ी करने के लिए थोड़ा सा मूंगफली या बादाम का पेस्ट डालें। इससे सब्जी गाढ़ी व टेस्टी तो बनेगी साथ ही इसका रंग भी बेहद अच्छा आएगा। वैसे आपतौर पर रेस्टोरेंट में सब्जी की ग्रेवी को गाढ़ी करने के लिए काजू का पेस्ट डाला जाता है। मगर यह ज्यादा हैल्दी नहीं होता है। इसलिए आप मूंगफली या बादाम का पेस्ट ही इस्तेमाल करें सही रहेगा। 

आटा या मैदा डालना सही 

आप सब्जी की तरी गाढ़ी करने के लिए टमाटर की ग्रेवी के साथ आटा या मैदा डाल सकती है। इसके लिए पैन में थोड़ा से तेल डालकर आटा या मैदा भून लें। फिर इसे टमाटर की ग्रेवी में पकाकर सब्जी में मिला लें। 

सभी मसालों का करें इस्तेमाल 

बिना प्याज और लहसुन की सब्जी पर उसमें टमाटर व सभी मसालों को अच्छे से मिलाएं। इससे सब्जी टेस्टी होगी और उसका रंग भी अच्छा आएगा। 

बेसन 

आप ग्रेवी में 2 बड़े चम्मच या जरूरत अनुसार भूना हुआ बेसन भी डाल सकती है। इसके लिए बेसन को पानी में फेंटकर सब्जी में मिलाएं। 

ब्रेड क्रम्बस

आप ग्रवी को गाढ़ा करने के लिए ब्रेड क्रम्बस सूखे ब्रेड पीस का पाउडर डाल सकती है। 


 

Content Writer

neetu