Beauty Tips: इन उपायों को आजमाएं पाएं अनचाहे मस्सों से छुटकारा

punjabkesari.in Thursday, Nov 18, 2021 - 10:51 AM (IST)

मस्से भले की शरीर पर कोई नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। मगर इसके कारण लुक बिगड़ जाता है। एक्सपर्ट अनुसार, त्वचा पर ये मस्से मानव पैपिलोमा वायरस के कारण होने लगते हैं। ये वायरस किसी अन्य व्यक्ति से भी हो सकता है। इसके अलावा इसके होने का कारण कट या खरोंच के जरिए भी शरीर के दूसरे हिस्सों को प्रभावित कर सकता है। वैसे तो ये मस्से शरीर के किसी भी अंग में हो सकते हैं। मगर ज्यादातर ये गर्दन, हाथ, पीठ, चिन, पैर पर होते हैं। ऐसे में आप इससे बचने के लिए कुछ देसी उपायों को अपना सकते हैं। चलिए जानते हैं इनके बारे में...

लहसुन

इसके लिए लहसुन को छिलकर इसका पेस्ट बनाएं या कद्दूकस कर लें। उसके बाद इस मस्सों पर लगाकर ऊपर से बैंडेज लगा दें। इस बात का खास ध्यान रखें कि पेस्ट ज्यादा गाढ़ा हो। ताकि वह आसानी सेलग जाए। लहसुन पोषक तत्वों, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, औषधीय गुणों से भरपूर होता है। आयुर्वेद अनुसार, इसका इस्तेमाल करने से चर्म रोगों के साथ ही कई असाध्यर रोग भी दूर हो जाते हैं। ऐसे में यह मस्सों को हटाने में भी कारगर माना गया है।

बेकिंग सोडा

एक्सपर्ट अनुसार, मस्से एक वायरस के कारण होते हैं। इस वायरस से लड़ने में बेकिंग सोडा काफी अच्छा साबित होता है। इसके लिए एक चम्मच सिरके में थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिलाकर मस्सों पर लगाएं। इसमें मौजूद एंटीसेप्टिक गुण मस्सों को खत्म करने में मदद करते हैं।

प्याज

आप मस्सों से छुटकारा पाने के लिए प्याज का रस भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए प्याज का रस निकालकर इसे कॉटन की मदद से प्रभावित जगह पर लगाएं। कुछ दिन लगातार इस नुस्खे को अपनाने से आपको फर्क महसूस होगा।

कैस्टर ऑयल

कैस्टर यानि अरंडी तेल बालों की तरह स्किन के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इससे दाग-धब्बे व शरीर पर पड़े मस्सों की परेशानी दूर करने में कारगर माना गया है। इसके लिए कैस्टर ऑयल को कॉटन से मस्सों पर लगाएं। आप चाहे तो 1/2 चम्मच कैस्टर ऑयल में थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिलाकर भी लगा सकती हैं। इससे आपको मस्सों की समस्या से जल्द ही आराम मिल जाएगा।

आलू

इसके लिए आलू का एक टुकड़ा काटकर मस्सों पर रगड़ें। इसके अलावा आप आलू का रस निकालकर कॉटन की मदद से प्रभावित जगह पर लगा सकते हैं। ऐसा कुछ दिन करने से आपके अनचाहे मस्से दूर हो जाएंगे।

 

Content Writer

neetu