बिना मेकअप चेहरे पर आएगा ग्लो अगर फॉलो करेंगी ये टिप्स

punjabkesari.in Tuesday, Aug 18, 2020 - 05:21 PM (IST)

बदलते मौसम और ज्यादा ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से स्किन से संबंधित परेशानियां का सामना करना पड़ता है। ऐसे में चेहरा रूखा- सूखा, बेजान होने के साथ अपनी रंगत खोने लगता है। ऐसे में अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए बार-बार पार्लर नहीं जाया जा सकता है। मगर आप अपनी डेली रूटीन में कुछ बदलाव कर इन परेशानियों को दूर कर सकते हैं। इसतरह आपका चेहरा  बिना मेकअप के ही सुंदर और ग्लोइंग दिखाई देने लगेगा। तो चलिए आज हम आपको आपकी स्किन केयर के लिए कुछ ऐसे टिप्स बताते हैं, जिसे फॉलो कर आपके चेहरे पर नेचुरली निखार आने में मदद मिलेगी। 

पौष्टिक चीजों का करें सेवन

खुद को सेहतमंद और खूबसूरत बनाने के लिए खाने में पौष्टिक चीजों का सेवन करना चाहिए। इससे चेहरे पर निखार आने के साथ पिंपल्स, दाग-धब्बे, झुर्रियों की समस्या दूर होती है। इसके लिए खाने में हरी सब्जियां व फल, डेयरी प्रोडक्ट्स, अंडा, दलिया, राजमा, प्रोटीन से भरपूर दालें आदि का सेवन करें। इसके साथ ही ज्यादा तला-भुना, मसालेदार भोजन खाने से स्किन से जुड़ी परेशानियां होने लगती है। ऐसे में इनके सेवन से बचना चाहिए। 

सही मात्रा में पीएं पानी

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना 8- 10 गिलास पानी पीना चाहिए। इससे चेहरे पर निखार आने के साथ पिंपल्स और दाग-धब्बे की समस्या दूर होती है। इसलिए रोजाना सही मात्रा में पानी पीएं। अगर आप कहीं बाहर भी जा रही है तो पानी की बोतल साथ ले जाना न भूलें। इसतरह सही मात्रा में पानी पीने से शरीर में मौजूद विषैले पदार्थों को बाहर निकलने में मदद मिलती है। ऐसे में चेहरे पर ग्लो आने के साथ दिनभर एनर्जेटिक फील होता है। 

जूस और सलाद का करें सेवन 

गर्मियों में शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए आप नींबू पानी, ताजे फलों व सब्जियों का जूस भी पी सकते हैं। इसके अलावा खीरा, गाजर, नींबू, चुकंदर आदि चीजों का सलाद बना कर सेवन कर सकती है। इनमें पानी की मात्रा अधिक होने से शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मदद मिलती है। 

7- 8 घंटे की नींद लें

सेहतमंद रहने के लिए सही घंटों की नींद लेना बेहद जरूरी होता है। नहीं तो शरीर में थकान महसूस होती है। ऐसे में वह थकान चेहरे पर भी नजर आती है। इसके साथ ही चेहरे पर डलनेस होने के साथ डार्क सर्कल्स होने लगते हैं। इसलिए रोजाना 7-8 से घंटों की नींद लेनी चाहिए। इससे दिनभर शरीर तरोताजा रहने के साथ चेहरा खिला- खिला नजर आता है। साथ ही स्किन से जुड़ी परेशानियां दूर होती है। 

सही ब्यूटी प्रोडक्ट्स का करें इस्तेमाल 

अपनी स्किन केयर के लिए हमेशा अच्छी कंपनी के ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट का इस्तेमाल करना चाहिए। साथ में ज्यादा कैमिकल्स वाले प्रोडक्ट्स को यूज करने से बचना चाहिए। नहीं तो चेहरे पर साइड इफेक्ट होने जलन, खुजली, पिपंल्स आदि होने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। 

नेचुरल चीजों से तैयार करें फेसपैक 

आप बाहर के ब्यूटी प्रोडक्ट्स को यूज करने की जगह घर पर नेचुरल चीजों से तैयार फेसपैक को बनाकर लगा सकते हैं। इसके लिए आप बेसन, दूध, हल्दी को मिलाकर उबटन लगा सकती है। इसके अलावा चंदन, मुल्तानी मिट्टी, गुलाब जल से फेसपैक बना कर लगा सकती है। इससे चेहरे पर ग्लो आने के साथ दाग-धब्बे, मुंहासें, झुर्रियों, झाइयों, डार्क सर्कल्स दूर होने के साथ त्वचा जवां नजर आती है। 

सैर व योगा भी जरूरी

रोजाना 30 मिनट तक सैर या योगा करने से भी चेहरे पर ग्लो आता है। दिनभर फ्रेश फील होने के साथ चेहरे पर नेचुरल ग्लो आने में मदद मिलती है। 

Content Writer

neetu