बच्चे के सिर पर पड़ी जुओं से हैं परेशान तो अपनाएं ये आसान से उपाय

punjabkesari.in Friday, Feb 04, 2022 - 01:38 PM (IST)

बच्चों के सिर पर जुएं पड़ जाना एक आम समस्या हैं। इसके कारण उन्हें सिर पर खुजली भी होती हैं। वहीं एक जूं से सिर में कई जुएं पैदा हो जाती हैं। ऐसे में इसे निकालना थोड़ा मुश्किलभरा काम होता हैं। वैसे तो इसे हटाने के लिए बाजार में कई तरह के तेल व शैंपू मिलते हैं। मगर इससे साइड इफेक्ट होने का खतरा रहता है। ऐसे में आप बच्चों के सिर से जुएं हटाने के लिए कुछ देसी उपाय अपना सकती हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में...

नारियल तेल और कपूर

इसके लिए गुनगुने नारियल तेल में 1 कपूर को पीसकर मिलाएं। तैयार मिश्रण को स्कैल्प पर मसाज करते हुए लगाएं। इसे 30 मिट तक लगा रहने दें। बाद में माइल्ड शैपू से बाल दो लें। हफ्ते में 2 बार इस नुस्खे को अपनाएं। ऐसा करने से स्कैल्प साफ होने में मदद मिलेगी।

प्याज

प्याज में सल्फर अधिक मात्रा में होता हैं। ऐसे में इसका रस स्कैल्प पर लगाने से जुए मर सकती हैं। इसके अलावा इससे बालों जड़ों से पोषित होकर तेजी से बढ़ते हैं।

लहसुन

लहसुन में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल गुण जुएं मारने में मदद करते हैं। इसके लिए लहसुन की 8-10 कलियों को पीसकर जरूरत अनुसार नींबू के रस में मिलाएं। तैयार पेस्ट को बच्चे के स्कैल्प पर कॉटन की मदद से लगाएं। इसे 30 मिनट तक लगाकर गुनगुने पाने से बाल धो लें।

नीम

आप बच्चों के सिर से जुएं मारने के लिए नीम का पानी भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए नीम की कुछ पत्तियों को पानी में उबालें। फिर उस पानी को ठंडा करके बच्चे के बाल धोएं। 2-3 बार इस नुस्खे को अपनाने से आपको फर्क महसूस होगा। नीम में मौजूद एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल गुण जुएं को मारने व स्कैल्प को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इससे डैंड्रफ, सिर की खुजली आदि की समस्या से भी बचाव रहेगा।

लेमन जूस

आप बच्चों के सिर से जुएं हटाने के लिए नींबू का रस इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें अम्लीय होने से जुएं मारने में मदद मिल सकती हैं। इसके साथ ही इससे डैंड्रफ व ऑयली स्कैल्प की परेशानी भी दूर होती हैं। इसके लिए नींबू का रस निकालकर उसे कॉटन की मदद से स्कैल्प पर लगाएं। 10-15 मिनट तक इसे लगा रहने दें। बाद में माइल्ड शैंपू से बच्चे के बाल धो लें।

इन बातों का भी रखें ध्यान

. बच्चे की कंघी अलग रखें।
. कंघी को रोजाना धोकर ही बच्चे के सिर पर इस्तेमाल करें।
. गीले बालों को कंघी करके पूरी तरह सुखाकर ही बांधें।
. हफ्ते में 2-3 बार माइल्ड शैंपू से बच्चे का सिर धोएं।

नोट- ये नुस्खे आम जानकारी पर आधारित हैं। अगर इसके 2-3 बार इस्तेमाल करने पर बच्चे के सिर से जुओं की समस्या ना हटें तो बिना देरी किए किसी डॉक्टर से संपर्क करें।

pc: freepik

Content Writer

neetu