जितना मर्जी कर लें योगा, अगर ये गलतियां करेंगे तो नहीं होगा फायदा

punjabkesari.in Wednesday, Sep 09, 2020 - 01:11 PM (IST)

स्वस्थ शरीर के लिए अच्छे खानपान के साथ कुछ हैल्दी आदतों को अपनाने की भी जरूरत होती है। तभी शरीर बीमारियों की चपेट में आने से बच सकता है। ऐसे में योगा करना बेस्ट माना जाता है। रोजाना खुली हवा में योगा करने से शरीर में चुस्ती व फुर्ति आती है। दिनभर फ्रेश फील होने के साथ शरीर का बीमारियों से बचाव रहता है। इससे हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी से लेकर सांस से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलता है। मगर योगा करने से पहले कुछ बातों का विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। तभी योगा करने का पूरा फायदा मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं योगा करने से जुड़ी वो खास बातें...

योगा के लिए सही समय का करें चुनाव

- जल्दबाजी की जगह समय निकाल कर शांति से योगा करें।
- इसके लिए सुबह का समय बेस्ट माना जाता है।
- सुबह के योगा करने से बॉडी दिनभर एनर्जेटिक रहती है।
- बीमारियों से बचाव रहता है।

सही जगह चुनें

- योगा करने के लिए जगह का साफ होने के साथ वातावरण का शांत होना भी उतना ही जरूरी होता है।
- ऐसे में आप अपनी छत पर सुबह खुली हवा में योगा कर सकती है।

आरामदायक कपड़ों में करें योगा

- योगा हमेशा खुले व आरामदायक कपड़े पहन कर करना चाहिए।
- ज्यादा तंग कपड़ों में शरीर की मांसपेशियों के खिंचाव के समय कपड़े फट सकते है।
- ऐसे कपड़ों से योगा भी ठीक तरीके से नहीं हो पाएगा।
- शरीर में भी खिंचाव होने से दर्द होने का खतरा बढ़ता है।

खाली पेट करें योगा

- योगा के दौरान शरीर अलग-अलग तरीके से हिलता है। ऐसे में इसे खाली पेट ही करना चाहिए।
- अगर आप खाली पेट योगा नहीं कर सकते हैं तो कम से कम इस बात का ध्यान रखें कि आपने योगा करने के करीब 3 घंटे पहले कुछ खाया हो।
- योगा करने के तुरंत बाद भी कुछ खाने की जगह थोड़ा समय रूके।
- वैसे भोजन के बाद इसे पचाने के लिए वज्रासन किया जा सकता है।

मन रखें शांत

- योगा करने से पहले अपने मोबाइल फोन को बंद या खुद से थोड़ा दूर रख दें। ताकि योगा करते समय कोई परेशानी न हो।
- इससे शारीरिक व मानसिक दोनों तरीकों से लाभ मिलता है। ऐसे में मन को शांत कर ध्यान लगाने की कोशिश करें।
- हो सकता है योगा के शुरुआती दिनों में शरीर में थोड़ा दर्द और थकान महसूस हो। ऐसे में योगा करना छोड़ें न बल्कि निरंतर अभ्यास करते रहें।‌ फिर धीरे-धीरे शरीर को इसकी आदत हो जाएंगी।
-  गहरी सांस लेते हुए योगा करें। इससे सांस से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है।
- इस बात का खास ध्यान रखें कि योगा के दौरान मुंह से सांस न लें। ऐसे में आप योगा करने से पहले योग प्रशिक्षण से ट्रेनिंग ले सकते हैं।

 

Content Writer

neetu