नवरात्रि के पहले दिन जरूर कर लें ये उपाय, दरवाजे पर दस्तक देंगी खुशियां

punjabkesari.in Friday, Oct 16, 2020 - 12:13 PM (IST)

नवरात्रि का त्योहार कल यानि 17 अक्तूबर से पूरे भारत में बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। यह पावन त्योहार पूरे नौ दिनों तक मनाया जाता है। लोग देवी मां को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा करने के साथ व्रत भी रखते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे वास्तु उपाय बताते हैं, जिसे नवरात्रि के पहले दिन में करने से ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के साथ अन्न व धन से जुड़ी परेशानियां दूर खुशियों का आगमन होगा। तो चलिए जानते हैं उन उपायों को बारे में...

मुख्य द्वार पर बनाएं स्‍वास्तिक 

नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापित करने के बाद रोली से अपने मुख्य द्वार पर स्‍वास्तिक का चिह्न बनाएं। साथ ही पूरे नवरात्रि के दिनों में देवी मां की पूजा करने के बाद स्‍वास्तिक को लोटे की मदद से थोड़ा- थोड़ा जल अर्पित कर पूजा करें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के साथ सभी रूके हुए कार्य जल्द बनने लगेंगे। 

PunjabKesari

तोरण से सजाएं

घर के मुख्य द्वार पर आम, अशोक आदि के पत्तों से तैयार तोरण लगाना भी बेहद शुभ माना जाता है। इससे घर में फैली नकारात्मक ऊर्जा दूर होने में मदद मिलती है। साथ ही घर- परिवार में सुख- समृद्धि व शांति का संचार होता है। घर के चारों ओर खुशियों भरा माहौल स्थापित होता है। आप चाहे तो तोरण को अपने मनपसंद फूलों से भी बना सकते हैं। 

तुलसी का पौधा लगाएं

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद ही पवित्र माना जाता है। ऐसे में इसे नवरात्रि के पहले दिन पर घर में स्थापित करना शुभकारी होती है। ऐसे में रोजाना सुबह- शाम तुलसी के पौधों को जल अर्पित करने के साथ घी का दीपक जलाना जलाना चाहिए। माना जाता है कि इसमें देवी- देवता का वास होता है। ऐसे में घर पर तुलसी का पौधा होने से वातावरण शुद्ध रहने के साथ सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही श्रीहरि और मां लक्ष्मी को यह पौधा अतिप्रिय होने से धन की समस्या रिश्तों में मिठास आती है। 

PunjabKesari

देवी लक्ष्मी की करें पूजा 

धन की देवी लक्ष्मी को मां दुर्गा का ही रूप माना जाता है। ऐसे में उनकी कृपा पाने के लिए नवरात्रि के पहले दिन मां लक्ष्मी की पूजा करें। इसके लिए घर के मुख्य द्वार पर चंदन और रोली को मिलाकर देवी लक्ष्‍मी के पैर बनाएं और रोजाना उनकी पूजा करें। इससे धन की जुड़ी परेशानी दूर हो आय के नए स्त्रोत बनेंगे। साथ ही घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। 

मंदिर जाएं 

नवरात्रि के पावन दिनों में घर पर पूजा- पाठ करने के साथ देवी लक्ष्मी के मंदिर भी जाना चाहिए। मां लक्ष्मी को सफेद रंग की मिठाई का या केसर वाले चावल का भोग लगाने से घर में अन्न व धन के भंडार भरे रहते हैं। घर का माहौल खुशनुमा होने के साथ बुरी नजर से बचाव रहता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static