सफर के दौरान उल्टियां आने पर अपनाएं ये तरीके! (Pix)

punjabkesari.in Monday, Oct 24, 2016 - 05:41 PM (IST)

कई लोगों को घूमने-फिरने का बहुत शौक होता है लेकिन सफर के दौरान उल्टियां आने से लोग अपने इस शौक को पूरा नहीं कर पाते। सफर के दौरान उल्टियां और सिरदर्द होने से हम सफर का पूरा मजा नहीं ले पाते। क्या आपके साथ भी कुछ एेसा होता है। अगर हां तो अाज हम आपको कुछ तरीके बताएंगे, जिससे आप इस समस्या से निजात पा सकते है। 

1. अदरक
सफर के दौरान जी मचलने पर अदरक की गोलियां, टॉफी या  फिर अदरक की चाय का सेवन करें। इससे आपको उल्टी नहीं होगी।

2. मिंट का तेल
रुमाल पर मिंट के तेल की कुछ बूंदे छिड़के और सफर के दौरान उसे सूंघते रहे। इसके अलावा आप मिंट की चाय भी पी सकते हैं। इससे काफी आराम मिलेगा। 

3. म्यूजिक सुनें
कुछ लोग सफर करते समय कुछ न कुछ पढ़ते या लिखते रहते हैं। एेसा बिल्कुल न करें। इससे बेहतर होगा कि आप गाने सुन लें। 

4. ताजी हवा
ट्रेवल करते समय सिर को पीछे रखकर आराम की मुद्रा में बैठे। खिड़की की तरफ बैठे इसे आपको ताजी हवा मिलेगी। 

Punjab Kesari