इन किचन टिप्स को अपनाएं, बर्तनों की बदबू से छुटकारा पाएं

punjabkesari.in Monday, Jun 21, 2021 - 02:25 PM (IST)

खाना बनाने के बाद सभी महिलाएं बर्तनों को अच्छे से धोती है। मगर कई बार बर्तनों को धोने के बाद भी उससे तेज स्मैल आती है। ऐसे में दूसरी बार वह बर्तन इस्तेमाल करने के लायक नहीं रहता है। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान है तो आज हम आपको इससे बचने के कुछ घरेलू उपाय बताते हैं। मगर उससे पहले जानते हैं बर्तनों से बदबू आने के कारण...

चलिए पहले जानते हैं बर्तन से बदबू का कारण

अंडा, लहसुन, मांस-मछली आदि चीजें खाने के साथ सेहत को भी हैल्दी रखती है। मगर इससे तेज गंध आने की समस्या होती है। यहीं नहीं इसे पकाते समय भी गंध आती है। वहीं यह तेज बदबू बर्तनों में समा जाती है। कई बार बार-बार डिश वॉश से धोने से बर्तन साफ तो हो जाता है। मगर इससे आने वाली बदबू बरकरार रहती है। 

बर्तनों से आेन वाली तेज गंध दूर करने के कुछ घरेलू व असरदार उपाय...

 

दालचीनी

बर्तनों से खट्टी और अजीब बदबू को दूर करने के लिए दालचीनी का इस्तेमाल करना सही रहेगा। इसके लिए 3 से 4 कप पानी में 1 छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर या फिर 1 स्टिक डालकर 5 मिनट उबालें। बाद में उस बर्तन को रोजाना की तरह धो लें। इससे उस बर्तन में आने वाली बदबू व जिद्दी दाग दूर हो जाएंगे।

सफेद विनेगर

आप विनेयर यानी सिरका भी बर्तनों को साफ करने में यूज कर सकती है। इसके लिए बर्तन में 1 कप सिरका डालकर उबालें। बाद में इसे रोजाना की तरह धो लें। इससे बर्तन पर पड़े दाग-धब्बे साफ होने से साफ इसमें से बदबू आने की परेशानी दूर होगी। 

कॉफी

आप बर्तनों पर दाग, धब्बे, आने वाली बदबू को कॉफी से भी दूर कर सकती है। इसके लिए उसी गंदे बर्तन में 1 कप पानी और 2 से 3 छोटे चम्मच कॉफी पाउडर डालकर उबालें। बर्तन को 15 से 20 मिनट तक ऐसे ही रहने दें। बाद में इसे डिश वॉशर से साफ करके पानी से धो लें।

नींबू के छिलका 

नींबू के छिलकों मौजूद सिटरिक एसिड बर्तन व शेल्फ पर जमा चिकनाहट दूर करके बदबू आने की समस्या से छुटकारा दिलाते हैं। इसके लिए प्रभावित जगह पर नींबू का छिलका रगड़ें। इससे बदबू दूर होने के साथ बर्तन व शेल्फ एकदम चमक उठेंगे। 

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा सोडियम बाइकार्बोनेट होते हैं जो बर्तन की बदबू के साथ-साथ दाग धब्बे दूर करने में मदद करते हैं। इसके लिए इसे 2 छोटे चम्मच को पानी मे घोलकर बर्तन में कुछ देर के लि रख दें। बाद में साबुन से इसे साफ कर लें। 

Content Writer

neetu