पेट खराब होने पर अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

punjabkesari.in Saturday, Feb 25, 2017 - 11:57 AM (IST)

सेहतः अक्सर बाहर का चटपटा खाना खाने या फिर तीखा खाना खाने के कारण पेट खराब हो जाता है। पेट खराब होने पर आपको बार-बार टॉयलेट जाना पड़ता है जिससे कि शरीर का सारा पानी बाहर निकल जाता है। ऐसे में शरीर के अंदर काफी कमजोरी आ जाती है। इस समस्या को दूर करने के लिए कई लोग दवाइयों का भी सेवन करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस समस्या को बिना दवाई के भी ठीक किया जा सकता है। जी हां, बिल्कुल आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताएंगे जिसे अपनाकर इस समस्या को जल्दी से ठीक किया जा सकता है।

 

1. अदरक

पेट खराब होने पर अदरक वाली चाय का सेवन करें। इसका सेवन करने से आपको काफी राहत महसूस होगी।

2. सूप

जब भी अगर पेट खराब हो तो चिकन सूप को पीना ना भूलें। क्योंकि यह हमारे शरीर के अंदर कोटिंग का काम करता है।

3. केला

केले के सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं आती। इसलिए पेट खराब होने पर इसका सेवन जरूर करें।

4. दही 

पेट खराब होने पर दही का सेवन करें। क्योंकि दही पाचन क्रिया को सही रखने में मदद करता है।

5. गाजर का जूस

जब भी पेट खराब हो तो गाजर के जूस का सेवन जरूर करें।

6. जीरा

एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच जीरा डाल कर इसका सेवन करें। ऐसा करने से कुछ ही समय में आपका पेट ठीक हो जाएगा।

Punjab Kesari