सर्दियों में बर्तन धोते हुए निकल जाती है जान तो फॉलो करें ये Hacks

punjabkesari.in Wednesday, Jan 17, 2024 - 02:44 PM (IST)

सर्दियों के इन दिनों में बर्तन धोना किसी मुश्किल टास्क जैसा है। इन दिनों हाथ जम जाते हैं और पानी का कोई भी काम करना मुश्किल हो जाता है। कपड़े धोना, पोंछा लगाना और बर्तन धोना इन दिनों बहुत ही मुश्किल है। वैसे तो बाकी काम आसानी से हो जाते हैं लेकिन बर्तन धोने से बच पाने के लिए एक ही तरीका डिशवॉशर है जो बहुत ही महंगा है। ऐसे में यहां कुछ ऐसे तरीके बताते हैं जिनके जरिए आप सर्दियों में आसानी से बर्तन धो सकते हैं। आइए जानते हैं...

गर्म पानी से धोएं बर्तन 

बर्तन से जूठन साफ करने के लिए गर्म पानी में भिगोकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। ऐसा करने से तेल मसाला हो जाएगा साथ ही दाग भी नरम हो जाएंगे। इससे बर्तन धोने में भी आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा। 

ऐसे साफ करें जले हुए बर्तन 

ठंड के दिनों में जले बर्तनों को साफ करने के लिए स्क्रब में नमक और डिश लिक्विड डालें। जले हुए इसकी जगह पर आप जले बर्तन पर एक टिश्यू पेपर बिछाकर बेकिंग सोडा और विनेगर का घोल बनाकर लगा सकते हैं। 15-20 मिनट इंतजार करने के बाद बर्तन को सादे पानी से धो लें। इससे बर्तन कम समय और कम मेहनत के साथ हो जाएंगे। 

गल्वस करें इस्तेमाल 

ठंडे पानी से अपने हाथों को बचाने के लिए आप गल्वस का इस्तेमाल कर सकते हैं। गल्वस पहनकर आप  ठंड पानी के साथ बर्तनों को आसानी से धो सकते हैं। 

ये तरीका भी आएगा काम 

ठंड में बर्तन धोने के लिए सिंक की नाली को बंद कर दें। इसके बाद सिंक में पड़े बर्तनों में 2 चम्मच बेकिंग सोडा डालें। अब 2 कप विनेगर को बर्तनों को ऊपर डाल दें। इसके बाद 1 कप हाइड्रोजन पेरोक्साइड का और एक नींबू काटकर सिंक में डालें। इन सारी चीजों का मिश्रण सिंक में डालकर ऊपर से पानी डाल दें। 15 मिनट के लिए इसी मिश्रण में बर्तन भिगो दें। समय पूरा होने के बाद बर्तनों को साफ पानी के साथ धो दें। 


 

Content Writer

palak