फ्रेंच वुमन्स की तरह सादगी में भी खूबसूरत दिखाएंगे ये टिप्स - Nari

punjabkesari.in Saturday, Oct 06, 2018 - 04:27 PM (IST)

फ्रेंच महिलाएं अपनी नेचुरल ब्यूटी के लिए जानी जाती हैं। इनकी ब्यूटी रूटीन ज्यादा मुश्किल नहीं होती। यदि आप भी चाहें तो फ्रैंच ब्यूटी टिप्स को अपनाकर अपनी खूबसूरती को सादगी का टच दे सकती हैं। चलिए जानते हैं उनकी खूबसूरती से जुड़े कुछ ब्यूटी सीक्रेट्स, जिनकी मदद से आप भी उन्ही की तरह खूबसूरत दिख सकती हैं।

 

फ्रेंच फेशियल मास्क
एक अच्छी क्वालिटी का फेशियल मास्क आपकी त्वचा को हमेशा फ्रैश और चमकदार बनाए रखेगा। यदि आप सप्ताह में एक बार इसे इसे इस्तेमाल करेंगी तो आपको अपने चेहरे पर मेकअप की जरूरत ही महसूस नहीं होगी और आपका चेहरा हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करेगा।

सही खान-पान
हैल्दी स्किन के लिए डाइट का हैल्दी होना भी बेहद जरूरी है। ज्यादातर फ्रेंच महिलाएं सही खान-पान के माध्यम से अपनी स्किन की देखभाल करती हैं। इससे वे स्लिम फिगर के साथ ही ग्लोइंग स्किन भी मेंटेन कर पाती हैं।

 

लाइट मेकअप
ज्यादा हैवी मेकअप अच्छा नहीं होता। ज्यादातर फ्रैंच लेडीज फाउंडेशन का इस्तेमाल नहीं करती। वे मस्कारा, लिपस्टिक और ब्लश के अलावा त्वचा पर कुछ नहीं लगाती। आप भी एक बार इस तरह का मेकअप ट्राई करके देखें। इससे आपको सादगी भरी लुक आराम से मिल जाएगी।

 

पर्सनैलिटी महकाएं
फ्रेंच वुमन परफ्यूम का बहुत शौक रखती हैं। उनका मानना है कि हर महिला को परफ्यूम रोज लगाना चाहिए। ज्यादातर महिलाएं मेकअप रोज लगाती हैं, ताकि वे अच्छी दिखें परंतु वह ये भूल जाती हैं कि अच्छी खुशबू भी उतनी ही जरूरी है।

लाइट ज्यूलरी
हैवी ज्यूलरी सब पर अच्छी नहीं लगती तथा फ्रेंच वुमन बहुत कम ज्यूलरी पहनती हैं। खूबसूरत लगने के लिए छोटे इयरिंग्स और ब्रेसलैट रोज पहने जा सकते हैं परंतु स्टेटमैंट नैकलेस रोज पहनना बिल्कुल भी जरूरी नहीं है।

 

ठंडे पानी से नहाना
फ्रेंच की महिलाएं किसी भी मौसम में ठंड़े पानी से स्नान करना पसंद करती हैं। इससे उनकी त्वचा रूखी नहीं होती है और उसमें नमी बनी रहती है। इसके अलावा वह त्वचा के लिए मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल भी जरूर करती हैं।

 

रोज न धोएं बाल
फ्रेंच महिलाओं के बाल थोड़े अस्त-व्यस्त होते हैं लेकिन बहुत खूबसूरत लगते हैं। वे इन्हें रोजाना नहीं धोतीं और अपने हेयरस्टाइल को सिंपल रखती हैं। वे अपने बालों में बहुत ज्यादा हेयर स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स भी नहीं लगाती। अगर आप अपने बाल रोज धोती हैं तो अपनी इस आदत को बदलने की कोशिश करें।

Content Writer

Anjali Rajput