चेहरे पर चाहिए नैचुरल ग्लो तो ऐसी रखें पूरे दिन की डाइट

punjabkesari.in Thursday, Mar 29, 2018 - 01:26 PM (IST)

लड़का हो या लड़की हर कोई चमकदार और ग्लोइंग स्किन पाना चाहता है। अपनी इस चाहत को पूरा करने के लिए वह तरह-तरह के ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। इन  प्रॉडक्ट्स का असर कुछ समय के लिए रहता है। थोड़े समय के बाद स्किन फिर से बेजान और रूखी-सूखी नजर आती है। एेसे में आप अपने खान-पान में बदलाव करके नैचरूल ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। आज हम आपको एक एेसे डाइट चाट के बारे में बताएंगे। इसको फॉलो करके कुछ ही दिनों में आपकी स्किन ग्लोइंग और बेदाग हो जाएगी।   

 

स्वस्थ और चमकती  त्वचा के लिए फॉलों करे ये डाइट चाट

 

सुबह 6 बजे


1 कप गर्म पानी में आधा नींबू डाल कर पीएं। अगर आप चाहे तो 1 कप पानी में 2 ढक्कन एलोवेरा जूस डालकर भी पी सकते हैं।

 

सुबह का नाश्ता 
6: 45 से लेकर 7:00 बजे तक नाश्ता कर लेना चाहिए। नाश्ते में 1 कप पपीता के साथ 1 कप दूध पीएं। अगर आपको दूध पीना पसंद नहीं है तो उसकी जगह पर सोया दूध, हरी चाय भी ले सकते हैं। रोजाना सुबह 4 बादाम खाना न भूलें। इनके अलावा आप चाहें तो 1 गेहूं की रोटी, 1 रिकोटा पनीर या उबले अंडे, ऑट्स के साथ 1 कप ग्रीन टी भी पी सकते हैं।

 

मध्य सुबह


9: 30 से 10: 00 के बीच 1 खीरा या  गाजर खाएं। इसके साथ ही दही की जगह हम्मस या 1 कप फलों का रस और नारियल पानी भी पी सकते हैं।

 

लंच
12:30 से1:00 बजे तक कर लें। लंच में सब्जियां और चिकन , मशरूम या टोफू और 1 कप बटर मिल्क पीएं। इसके इलावा लंच में ब्लैंचेड वेजीज के साथ ग्रील्ड मछली, चिकन, दाल का सूप और 1 छोटा सा कप ब्राउन चावल भी खा सकते हैं। 

 

स्नैक्स
दोपहर के 3:30 से 4:00 बजे के ग्रीन टी या 1 कप फलों का जूस पीएं। आप चाहे तो इनकी जगह पर 1 कप सब्जियों का जूस भी पी सकते हैं।

 

डिनर

 
रात को तकरीबन 7:00 से 7:30 के बीच डिनर करें। डिनर में सब्जी, चिकन स्टू, 1 फ्लैट ब्रेड और 1 कप राइता ले सकते हैं। इन के अलावा मिक्स सब्जी कढ़ी, 2 फ्लैट ब्रेड या 1 कप राइता भी खा सकते हैं। 


सोने का समय
रात को 10 बजे तक सो जाएं। सोने से पहले 1 गिलास गर्म दूध में थोड़ी हल्दी मिलाकर पीेएं।

 

Punjab Kesari