Festival Season: फॉलो करें स्किन केयर टिप्स चेहरा करेगा नेचुरली ग्लो

punjabkesari.in Friday, Oct 23, 2020 - 01:18 PM (IST)

त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में घर की साफ- सफाई व सजावट के साथ खुद की देखभाल की भी जरूरत होती है। बहुत- सी लड़कियां सुंदर कपड़े, गहने व मेकअप तो कर लेती है। मगर फिर चेहरा डल और ड्राई नजर आता है। ऐसे में चेहरे पर नेचुरल ग्लो जगाने के लिए अपनी डेली रूटीन में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। ऐसे में अगर आप भी आने वाले त्योहारों में खुद को सुंदर व ग्लोइंग दिखाना चाहते हैं तो चलिए आज हम आपको कुछ ब्यूटी टिप्स बताते हैं...

पर्याप्त मात्रा में नींद लें

रोजाना 7-8 घंटों की नींद लेना बेहद जरूरी होता है। असल में, रात को सोते समय हमारी स्किन अंदर से रिपेयर होती है। साथ ही मूड बेहतर होने में मदद मिलती है। ऐसे में समय पर सोना व जागना बेहद जरूरी है। 

भरपूर मात्रा में पानी पीएं  

सेहत के साथ चेहरे पर ग्लो जगाने के लिए सही मात्रा में पानी पीना बेहद जरूरी होता है। इससे शरीर में मौजूद गंदगी बाहर निकलने में मदद मिलती है। साथ ही त्वचा में नमी बरकरार रहती है। ऐसे में चेहरे पर पड़े दाग- धब्बे, कील- मुहांसे व झुर्रियां दूर होती है। साथ ही स्किन जवां नजर आती है। इसके अलावा जंक फूड, अल्कोेहल, ज्यादा मात्रा में चीनी के सेवन से बचें। 

ताजे फल और सब्जियों का करें सेवन 

डाइट में ताजे फल और सब्जियों को शामिल करने से सेहत के साथ स्किन की ठीक रहती है। खासतौर पर रेड, ग्रीन और ऑरेंज रंग की सब्जियां व फलों का रोजाना सेवन करने से चेहरे पर नेचुरली ग्लो आता है। इससे स्किन को सभी जरूरी तत्व मिलने के साथ निखार आने में मदद मिलती है। 

एक्सरसाइज व योगा करें 

रोजाना खुली हवा में योगा व एक्सरसाइज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर तरीके से होता है। ऐसे में स्किन पर ग्लो बनाए रखने वाली कोशिकाओं को सही मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचता है। 

फेस ऑयल्स भी जरूरी

त्वचा में नमी बरकरार रखने के लिए फेस ऑयल्स का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से होने के साथ डल व ड्राई स्किन की परेशानी दूर होती है। इसके लिए आप नारियल, बादम, जैतून या किसी भी तेल की कुछ बूंदों कों लेकर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। फिर उसे रातभर ऐसे ही लगा रहने दें। अगरली सुबह माइल्ड फेसवॉश से चेहरा धोएं। 

सीरम भी होगा फायदेमंद 

बालों के साथ- साथ स्किन पर सीरम लगाने भी बेहद जरूरी होता है। इसका इस्तेमाल करने से पिंपल्स, दाग- धब्बे, डार्क सर्कल, झाइयों व झु्र्रियों की परेशानी दूर होने में मदद मिलती है। इसे आप बाजार से अपनी स्किन टाइप के हिसाब से खरीद सकते हैं। इसके अलावा एलोवेरा जेल भी सीरम की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। 

मॉइश्चराइजर लगाएं

स्किन की ड्राई व डलनेस को दूर करने के लिए अच्छे से मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। इससे स्किन गहराई से पोषित होने के साथ मुलायम, साफ और ग्लोइंग होती है। आप इसे फेस ऑयल के साथ मिलाकर भी लगा सकती है। 

फेस मास्क भी जरूरी 

चेहरे पर मौजूद गंदगी को दूर कर उसमें ग्लो जगाने के लिए फेसमास्क फायदेमंद होता है। आप घर पर ही हल्दी, चंदन, मुल्तानी मिट्टी, गुलाब जल, बेसन, केसर आदि चीजों से फेसमास्क तैयार कर लगा सकती है। इससे स्किन पर जमा गंदगी गहराई साफ होती है। स्किन पोेर्स साफ होने के साथ चेहरा साफ, मुलायम और ग्लोइंग नजर आता है। ऐसे में हफ्ते में 1-2 बार इसे जरूर लगाएं। 
 

Content Writer

neetu