कर्ज से है परेशान तो अपनाएं ये 5 वास्तु टिप्स!

punjabkesari.in Wednesday, Mar 18, 2020 - 05:56 PM (IST)

हर व्यक्ति पैसा कमाने के लिए कड़ी मेहनत करता है। मगर कई बार लाख कोशिशों के बावजूद भी व्यक्ति को उसकी मेहनत का सही फल नहीं मिल पाता। उसे पैसों से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई व्यक्तियों को तो कर्ज लेने की नौबत भी आ जाती है। ऐसा वास्तुदोष के कारण होता है। ऐसे में घर, दुकान और ऑफिस में कुछ बदलाव कर इससे छुटकारा पाया जा सकता है। तो चलिए जानते है वास्तु से जुड़े कुछ उपाय...

मंगलवार का दिन होता है शुभ

अगर आपको बार-बार किसी से कर्ज लेने की नौबत आ रही है। इसके साथ इसे लौटाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में चाहे आपके पास कर्ज चुकाने के लिए जितनी भी राशि हो उसे मंगलवार के दिन वापिस करें। वास्तु के अनुसार इससे आपको कर्ज से जल्दी मुक्ति भी मिलेगी। 

पानी का सही बहाव

घर या ऑफिस पर पानी का सही दिशा में बहाव न होने पर भी वास्तुदोष का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में व्यक्ति कर्ज के नीचे आ जाता है। इसके लिए पानी का बहाव बदल कर उत्तर दिशा में रखना चाहिए। इसके साथ जीवन में आने वाली परेशानियों से भी राहत मिलती है। घर और ऑफिस में साकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। 

लाल फ्रेम वाला शीशा

घर पर लाल फ्रेम वाला शीशा रखने से पैसों की किल्लत दूर होती है। वास्तु के मुताबिक जो लोग कर्ज से परेशान है उन्हें अपने घर, दुकान और ऑफिस में रेड फ्रेम वाला शीशा लगाना चाहिए। इसके साथ इसे लगाने की परफेक्ट जगह उत्तर-पूर्व दिशा है। यह घर-परिवार से नैगेटिविटी को दूर भगाकर शांत और खुशनुमा माहौल स्थापित करता है। 

टॉयलेट की दिशा

वास्तु के अनुसार टॉयलेट सही दिशा में न होने पर भी धन संबंधी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। घर का टॉयलेट हमेशा दक्षिण-पश्चिम दिशा में ही होना चाहिए। अगर आपका टॉयलेट इस दिशा में नहीं है तो यह आपको कर्ज में डाल सकता है। 

साफ- सफाई का रखें ध्यान

वैसे तो पूर घर ही साफ-सुथरा होना चाहिए। घर साफ होने से पॉजीटिव एनर्जी मिलती है। परिवार के लोग सेहतमंद, खुशहाल और चिंता मुक्त रहते है। मगर बात अगर वास्तु की करें तो घर के उत्तर पूर्व दिशा की खास सफाई रखनी चाहिए। क्योंकि इस दिशा को शुभ माना जाता है। इसके साथ यहां पर कोई पुरान, बेकार और भारी सामान रखने से भी बचना चाहिए। ऐसा न करने से धन की हानि होने की आशंका होती है। 

Content Writer

Sunita Rajput