Health Tips: आपको हैल्दी रखेंगी ये आदतें, कभी नहीं होंगी पेट संबंधी समस्याएं

punjabkesari.in Thursday, Jul 15, 2021 - 11:30 AM (IST)

सेहतमंद रहने के लिए पाचन तंत्र दुरुस्त होना बेहद जरूरी है। यह पोषक तत्वों को अवशोषित करने व शरीर में जमा गंदगी बाहर निकालने के लिए भोजन तोड़ने में मदद करने वाला अंग होता है। पाचन क्रिया भोजन को पोषक तत्वों में बदलती है। इससे शरीर को ऊर्जा, कोशिकाओं की मुरम्मत आदि के लिए मदद मिलती है।

 

मगर अक्सर लोग पेट से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं। पाचन तंत्र खराब होने से अपच, एसिडिटी, सूजन, कब्ज, ऐंठन, पेट दर्द आदि कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही शारीरिक विकास में भी बाधा आती है। मगर आप अपनी डेली रुटीन में कुछ हैल्दी आदतों को अपनाकर पाचन तंत्र को मजबूत कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में...

पाचन तंत्र हैल्दी रखने के लिए अपनाएं ये आदतें...


हैल्दी फूड

खाने में घुलनशील और अघुलनशील दोनों फाइबर से भरपूर चीजें शामिल करें। इसके लिए आप डेली डाइट में हरी सब्जियां, बीन्स, जौ, सूखे मेवे, विटामिन सी से भरपूर फल, साबुत अनाज आदि चीजें खाएं। घुलनशील फाइबर पाचन तंत्र को पानी सोखने में मदद करते हैं। वहीं अघुलनशील फाइबर पाचन को दुरुस्त रखने में मददगार साबित होते हैं। ऐसे में पेट संबंधी समस्याएं होने से बचाव रहता है।

सही मात्रा में पीएं पानी

एक्सपर्ट्स के अनुसार, सही मात्रा में पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसतरह पेट स्वस्थ रहने से बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। इसके लिए रोजाना 3-5 लीटर या जरूरत अनुसार पानी पीएं। आप डेली डाइट में पानी से भरपूर फल व सब्जियां भी शामिल कर सकती है।

प्रोबायोटिक्स का सेवन करें

दही एक प्रोबायोटिक्स फूड है। इसका सेवन करने से शरीर में गुड़ बैक्टीरिया बढ़ने में मदद मिलती है। इससे पेट में जलन, दर्द, अपच, भारीपन आदि समस्याओं से आराम रहता है। आप दही का छाछ, स्मूदी बनाकर भी सेवन कर सकती है।

रोजाना एक्सरसाइज करें

रोजाना 20-30 मिनट तक योगा व एक्सरसाइज करें। इससे पाचन तंत्र मजबूत होने से खाना अच्छे से पचाने में मदद मिलती है। इसके साथ शरीर पर जमा एक्सट्रा चर्बी कम होकर सही वजन मिलता है। जोड़ों, कंधे, कमर आदि के दर्द से आराम मिलता है। साथ ही मानसिक तनाव कम होकर अंदर से खुशी व एनर्जी मिलती है।

तनाव मैनेज करें

भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण आजकल हर उम्र के लोगों को तनाव का सामना करना पड़ रहा है। मगर इससे पाचन तंत्र पर भी बुरा असर होता है। ऐसे में अपीन समस्याओं को समझकर उसका समाधान करें। साथ ही हमेशा खुश रहने की कोशिश करें। आप तनान कम करने के लिए म्यूजिक सुनना, किताब पढ़ना, डांस व पेंटिंग आदि अपना कोई फेवरेट काम कर सकती है। इससे आपका तनाव कम होने के साथ कोई नया हुनर सीखने का मौका मिलेगा।

 

Content Writer

neetu