मेकअप से लेकर हेयर स्टाइल तक स्टाइलिश पिंक बार्बी लुक को इस तरह करें रीक्रिएट

punjabkesari.in Monday, Aug 21, 2023 - 02:02 PM (IST)

बचपन में लगभग सभी लड़कियों ने बार्बी डॉल से खेला जरूर होगा। सालों से क्यूट पिंक बार्बी लुक को बेहद पसंद किया जाता है, यही कारण है कि अब इसे रीक्रिएट भी किया जाने लगा है। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी इसमें कहां पीछे रहने वाली है, बहुत सी सेलेब्स मेकअप से लेकर हेयर स्टाइल तक स्टाइलिश पिंक बार्बी लुक्स को अपना चुकी है। अगर आप भी बार्बी की तरह तैयार होने की सोच रही हैं तो इन लुक्स से आइडिया लेना ना भूलें।


उर्वशी का पिंक गाउन

सबसे पहले बात करते हैं बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला की जिन्होंने पिंक गाउन पहनकर सभी को इम्प्रेस किया था। इस खूबसूरत आउटफिट में वह बार्बी डॉल से कम नहीं लग रही थी। सगाई या रिसेप्शन के मौके पर लड़कियां इसी तरह का गाउन पहनना पसंद करती है। इसके साथ डायमंड या गाेल्डन दोनों तरह की जूलरी बेहद खूबसूरत लगेगी।


कैटरीना कैफ की बार्बी ड्रेस

कैटरीना कैफ को बार्बी डॉल के रूप में सबसे ज्यादा पसंद किया गया था।  उन्होंने एक फैशन शो के दौरान बार्बी के लुक में आकर धूम मचा दी थी, इसके बाद कई लड़कियों ने उनके लुक को फॉलो  किया था। अगर आप भी बर्थडे पार्टी में महफिल लूटना चाहती हैं तो इस तरह की शॉर्ट ड्रेस को चुन सकती हैं।

आलिया का हॉट पिंक लुक

आलिया भट्ट का ये पिंक कलर का आउटफिट भी बार्बी की याद दिला रहा था। उन्होंने अपने पिंक ड्रेस को शाइनी ब्रालेट और ओवरसाइज ब्लेजर कैरी किया था। इस तरह का ओवरसाइज हॉट पिंक लुक को आप पार्टी से लेकर ऑफिस के लिए ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के आउटफिट के साथ ज्वेलरी सिंपल ही रखें।

दीपिका का प्रिसेंस लुक

दीपिका पादुकोण ने अपने डिज्नी प्रिसेंस लुक से लोगों का ध्यान अपनी और खींचने का काम किया था। दीपिका की इस ड्रेस पर 3D प्रिंटेड पीस लगे थे जो कि एंब्राइड्री का लुक दे रहे थे। उनके इस लुक को बार्बी से कंपेयर किया गया था, इस तरह का आउटफिट पहनकर किसी की भी खूबसूरती निखर जाएगी।  

करिश्मा का ग्लैमरस गाउन

 मैजेंटा पिंक कलर के गाउन में करिश्मा कपूर की खूबसूरती देखने लायक थी।  इस ग्लैमरस गाउन में हर वो एलिमेंट मौजूद था, जो उनके लुक को गॉर्जियस बना रहा था। इस  आउटफिट में पावर शोल्डर्स के साथ प्लंजिंग नेकलाइन डिजाइन जोड़ी गई थी।  अगर आप भी इस तरह का गाउन पहनने की सोच रही हैं तो  करिश्मा की तरह सिर्फ स्टड ईयररिंग्स ही कैरी करें।

भूमि पेडनेकर का बार्बी गेटअप

 एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भी बार्बी के गेटअप में नजर आ चुकी हैं।एक्ट्रेस पिंक सीक्वेंस वर्क शर्ट और पैंट में एकदम डॉल लग रही थी। भूमि ने अपने लुक को मैचिंग ईयररिंग्स और ग्लॉसी लिप शेड से कंप्लीट किया है। किसी थीम पार्टी के लिए इस तरह का लुक एकदम परफेक्ट रहेगा।  इसके साथ आप ग्लॉसी लिप शेड और सटल मेकअप को चुन सकती हैं।


ऐश्वर्या का सिंपल लुक

बाकी एक्ट्रेस की तरह ऐश्वर्या राय भी बार्बी से इंस्पायर होकर अपने लुक पर चार चांद लगा चुकी हैं। पिंक ड्रेस में उनका सिंपल और क्लासी बार्बी लुक बेहद कमाल का लग रहा था। । ये कलर ऐसा है जिसे किसी की उम्र की महिला कैरी कर सकती है। 

Content Writer

vasudha