बहन की शादी में कंफर्टेबल और स्टाइलिश दिखने के लिए Follow करें सैफ के Trendy Looks

punjabkesari.in Tuesday, Aug 16, 2022 - 12:21 PM (IST)

लड़का हो या लड़की  ट्रेंडी दिखना तो हर किसी को पसंद है। लड़के भी चाहते हैं कि दोस्त की शादी या भाई की रिसेप्शन में उनका लुक सबसे हटके हो। ड्रेसिंग स्टाइल से लेकर फुटवियर तक वह हर चीज में बेस्ट दिखना चाहते हैं। अगर परफेक्ट लुक की बात की जाये तो बॉलीवुड के 'नवाब' सैफ अली खान इस लिस्ट में सबसे आगे हैं। टैलेंटेड और स्टाइलिश सैफ आज अपना 52वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। हालांकि अपने  बेहतरीन लुक के चलते 10 साल जवां दिखते हैं। अगर आप भी 40 प्लस हैं और तो इस उम्र में भी स्टाइलिश दिखने के लिए सैफ से टिप्स ले सकते हें। 


 
अगर आप अपने भाई या बहन की शादी में कुछ हटकर दिखना चाहते हैं तो इंडो वेस्टर्न ड्रेस परफेक्ट ऑप्शन है। सैफ की तरह आप भी अपनी पत्नी के साथ मैचिंग कर सकते हैं। 

बीवी के भाई की शादी के लिए सैफ ने पिंक ऑफ व्हाइट कुर्ता पजामा कैरी किया था। साथ ही व्हाइट नेहरू जैकेट में उनका लुक काफी दमदार लग रहा था। 


बहन की शादी में लोगाें की नजरें भाई- भाभी पर ही टिकी होती है। ऐसे में आप भी सैफ की तरह पत्नी के साथ ट्यूनिंग करते हुए पगड़ी पहन सकते हैं। ये स्टाइल आपके लुक को कुल बना रहा था। 

 क्रिसमस पार्टी में  सैफ, मरून कलर का सिल्क कुर्ता और वाइट कलर का पजामा पहने नजर आए थे। उनका ये स्टाइल और अंदाज एकदम जुदा था, जिसे खूब पसंद किया गया था। 

सैफ काे मैंचिंग कपड़े पहनना बेहद पसंद है। दिवाली में वह अपने लाडले बेटे तैमूर के साथ ट्यूनिंग करते नजर आए थे। आप भी अपने बेटे या बेटी के साथ Twin करके वाहवाही लूट सकते हैं। 

अगर आप किसी फैमिली फंक्शन या ऑफिस की पार्टी में सिंपल लुक चाहते हैं तो सैफ की तरह अपने लुक के साथ 'एक्सपेरिमेंट' कर सकते हैं। 

कैजुअल ड्रेस में तो सैफ सुपर डैशिंग लगते हैं। सूट और ब्लेजर लुक में ताे वह अच्छे- अच्छाें को मात दे देते हैं। 

Content Writer

vasudha