सेलिब्रिटीज की तरह दिखना है खूबसूरत तो फॉलो करें उनका डाइट प्लान

punjabkesari.in Sunday, Jun 24, 2018 - 11:47 AM (IST)

खूबसूरत दिखना तो सभी चाहते हैं और बात जब सेलिब्रिटीज की करें तो सभी उनकी खूबसूरती का राज जानने की कोशिश करेंगे। इसीलिए आज हम आपको यही बताएंगे कि वह इतनी खूबसूरत कैसे दिखती है। उनकी खूबसूरती और स्टाइलिश लुक का राज है उनका डाइट प्लान। अगर आप भी सेलिब्रिटीज की तरह खूबसूरत दिखना चाहते हैं तो आइए जानिए आपकी फेवरट् एक्ट्रेस अपनी डाइट में क्या-क्या लेती है? आप भी उनका डाइट प्लान फॉलो करके दिखें खूबसूरत।

1. करीना कपूर


करीना कपूर अपनी खूबसूरती के कारण सभी के दिलों में छाई हुई है। जब अपना वेट लॉस किया तो सभी उनकी डाइट को जानने के लिए उत्सुक थे कि उन्होंने अपना साइज जीरो कैसे किया। वह वेजिटेरियन होने के कारण उन्होंने अपनी डाइट में मुसली, मसूर की दाल, सूप, सलाद आदि शामिल किए। इसके अलावा ग्लोइंग स्किन के लिए वह दिन में 6-8 गिलास गर्म पानी के पीती है।

2. सोनम कपूर


बॉलीबुड में आजकल सोनम कपूर को बहुत स्टाइलिश एक्ट्रेस माना जाता है। सभी जानते ही है पहले इनका भी बहुत वजन था लेकिन उन्होंने वजन कम करके स्टाइलिश एक्ट्रेस बनी। उनकी खूबसूरती और स्टाइलिश लुक का राज है उनका डाइट प्लान। वह अपने आहार में  कम वसा वाले फूड, सब्जियां, सूप और प्रोटीनयुक्त आहार लेती थी।

3. सोनाक्षी सिन्हा


सोनाक्षी सिन्हा यानि सोना जंक फूड्स तो बहुत पसंद करती है लेकिन खूबसूरत दिखने के कारण इसे बहुत कम लेती है। वह अपनी डाइट में मछली, सफेद अंडा, मसूर दाल और फल-सब्जियों का सेवन करती है। वह वजन को कंट्रोल में रखने के लिए ग्रीन बहुत पसंद करती है।

4. अनुष्का शर्मा


अनुष्का की खूबसूरती के तो सभी दिवाने हैं। उनकी खूबसूरती का राज है वह बाहर का खाना बिल्कुल भी नहीं पसंद करती। वह हमेशा घर का बना खाना पसंद करती है। उनके आहार में सफेद अंडा, दाल और सलाद जरूर होते हैं। वह पूरा दिन हाईड्रेट रहने और त्वचा पर निखार बना रहने के लिए ज्यादा जूस और पानी का सेवन जरूर करती है।

5. श्रद्धा कपूर


श्रद्धा ने तो अपने को शुरू से खूबसूरत बनाए रखा है। उनकी खूबसूरती का राज है उनका रोज का आहार। वह अपनी डाइट में अत्यधिक फाइबर और प्रोटीनयुक्त चीजों को शामिल करती है क्योंकि प्रोटीन चेहरे की डेड स्किन हटाने में मदद करता है और फाइबर शरीर को अंदर से स्वस्थ रखता है। 

6. कैटरीना कैफ


कैटरीना अपने आहार में स्वस्थ और उबला हुआ भोजन लेना पसंद करती है क्योंकि इसमें वसा बहुत कम मात्रा में होती है। वह अपने खाने में लगाम लगा कर रखती है।
 

Punjab Kesari