देसी नुस्खा! मल के साथ बाहर निकल जाएगा Bad Cholesterol, दही में मिलाकर खा लें ये चीज़

punjabkesari.in Friday, Oct 24, 2025 - 03:48 PM (IST)

नारी डेस्क : आज भारत में हर तीसरा व्यक्ति दिल की बीमारी से जूझ रहा है। हार्ट अटैक, ब्लॉकेज और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याएं अब सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि युवाओं में भी तेजी से बढ़ रही हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है। गलत खानपान, तनाव और कम शारीरिक गतिविधि। अच्छी बात यह है कि अगर आप अपनी डाइट में कुछ छोटे लेकिन असरदार बदलाव करें, तो बढ़ा हुआ बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) प्राकृतिक रूप से शरीर से बाहर निकल सकता है और आपका दिल लंबे समय तक स्वस्थ रह सकता है।

कोलेस्ट्रॉल क्या है?

कोलेस्ट्रॉल एक मोमी पदार्थ (fat-like substance) है जो हमारे शरीर की कोशिकाओं में पाया जाता है। यह पूरी तरह हानिकारक नहीं है। शरीर को हार्मोन बनाने और पाचन में मदद के लिए इसकी ज़रूरत होती है। लेकिन यह दो प्रकार का होता है।

गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL): यह शरीर की धमनियों को साफ रखता है और हार्ट को हेल्दी बनाए रखता है।

बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL): यह खून की धमनियों में जमा होकर ब्लॉकेज पैदा करता है और हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा बढ़ाता है।

PunjabKesari

बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के मुख्य कारण

ज्यादा मात्रा में मांस, मछली, अंडे की जर्दी या मीट का सेवन करना।
पनीर, मक्खन, क्रीम जैसे हाई-फैट डेयरी प्रोडक्ट्स उपयोग करना।
जंक फूड, बर्गर, पिज्जा और तले-भुने खाद्य पदार्थ खाना।
तनाव, कम नींद और व्यायाम की कमी से। इन कारणों से शरीर में फैट जमा होता है और बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है।

कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने का आयुर्वेदिक नुस्खा: दही + इसबगोल की भूसी

आयुर्वेद में बताया गया है कि अगर दही में इसबगोल की भूसी मिलाकर खाई जाए, तो यह शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को मल के साथ बाहर निकालने में मदद करती है।

यें भी पढ़ें : क्या आपका तकिया कवर बालों के टूटने का कारण है? जानें बालों के लिए सबसे सही तकिया

कैसे करें सेवन

एक कटोरी ताज़ा दही लें।
उसमें 2 से 3 चम्मच इसबगोल की भूसी डालें।
इसे अच्छी तरह मिलाकर सुबह खाली पेट या रात को खाने के बाद खाएं।

PunjabKesari

खाने से इसके फायदे

आंतों में एक पतली परत बनती है जिससे कोलेस्ट्रॉल अवशोषित नहीं हो पाता।
शरीर में जमा फैट और बैड कोलेस्ट्रॉल मल के साथ बाहर निकल जाता है।
पाचन मजबूत होता है, पेट हल्का रहता है और धमनियां लचीली बनती हैं।
ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल भी संतुलित रहता है।

यें भी पढ़ें : थायराइड और बालों के झड़ने में क्या है कनेक्शन? जानें इसका सही इलाज

 

बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रखने के अन्य उपाय

रोजाना 30 मिनट वॉक या योगाभ्यास करें।
आहार में हरी पत्तेदार सब्ज़ियां, फल और फाइबरयुक्त चीज़ें शामिल करें।
घी, मक्खन और तला-भुना खाना सीमित करें।
तनाव और धूम्रपान से दूर रहें।
पर्याप्त नींद लें और शरीर को हाइड्रेट रखें।

दिल को स्वस्थ रखने के लिए गुड कोलेस्ट्रॉल ज़रूरी है, लेकिन उससे भी ज़्यादा ज़रूरी है। शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालना। दही और इसबगोल की भूसी का यह सरल संयोजन आपकी धमनियों को साफ रखता है, दिल को मज़बूत बनाता है और कोलेस्ट्रॉल को प्राकृतिक रूप से कंट्रोल में रखता है। यह नुस्खा न सिर्फ असरदार है बल्कि बिना किसी दुष्प्रभाव के हर उम्र के व्यक्ति इसे आजमा सकते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static