Diwali Snacks: इस बार मीठे की जगह ट्राई करें फ्लॉवर मठरी

punjabkesari.in Tuesday, Oct 18, 2022 - 12:46 PM (IST)

दीवाली का त्योहार आने में कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में सभी ने त्योहार की तैयार शुरु कर दी है। लेकिन इस त्योहार अगर आप कुछ मीठा नहीं खाना चाहते तो फ्लॉवर मठरी भी बना सकते हैं। दीवाली पर आप फ्लॉवर मठरी बनाकर स्नैकस में एक नया तड़का डाल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में...

सामग्री 

मैदा - 2 किलो 
भुना जीरा पाउडर - 2 टी स्पून 
अजवाइन - 2 टीस्पून
कलौंजी - 2 चम्मच 
काली मिर्च पाउडर - 2 चम्मच 
 तेल - जरुरतअनुसार
नमक - स्वादअनुसार

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले आप एक बर्तन में मैदा छान लें। इसके बाद इसमें अजवाइन, कलौंजी, काली मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं। 
2. इन सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद तेल थोड़ा सा गर्म करें और 4-5 चम्मच तेल मैदा में मिलाकर डो तैयार कर लें। 
3. थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर मैदा को सॉफ्ट तरीके से गूंथ लें। गूंथने के बाद 15-20 मिनट के लिए उसे सेट होने के लिए रख दें। 
4. तय समय के बाद आटे से लोईयां तैयार कर लें। एक लोई लें और उससे मोटी परत वाली रोटी बना लें। 
5. इसके बाद किसी गिलास के साथ लोई को गोलाकर में काट लें। 
6. गोलाकार में काटने के बाद लोई को फ्लॉवर का डिजाइन दे दें। 
7. ऐसे ही बाकी आटे से लोईयां तैयार करके फ्लॉवर की शेप में बना लें। 
8. एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। अच्छे से तेल गर्म होने के बाद एक-एक करके मठरी को तेल में तल लें। 
9. मठरी को ब्राउन होने तक अच्छे से भून लें। जब दोनों तरफ से मठरी क्रिस्पी हो जाए तो उसे किसी प्लेट में निकाल लें। 
10. आपकी फ्लॉवर मठरी बनाकर तैयार है। आप मेहमानों को सर्व कर सकते हैं। 


 

Content Writer

palak