फिर डिमांड में फ्लोरल ज्वैलरी, लड़कियों की पसंद बने Nath और Chain ईयररिंग (See Pics)

punjabkesari.in Tuesday, Jul 23, 2019 - 05:27 PM (IST)

फ्लोरल ज्वैलरी (Floral Jewellery) ना सिर्फ स्टालिश लुक देती है बल्कि यह पहनने में भी काफी कंफर्टेबल होती हैं। इसमें नेकलेस, हाथफूल, मांग टीका, सतलड़ा, झुमके, पायल, ब्रेसलेट, कमरबंद आदि ऑर्डर पर भी बनवा सकती हैं। हालांकि आजकल फ्लोरल माथा पट्टी और ईयरिंग्स का ट्रैंड ज्यादा देखने को मिल रहा है। आप मेहंदी, हल्दी और संगीत सेरमनी पर इन लाइवेट ज्यूलरी को पहन सकती हैं। चलिए आज हम आपको फ्लोरल ज्वैलरी के कुछ ऐसे डिजाइन्स दिखाते हैं, जिन्हें आप भी अपनी ब्राइडल लुक का हिस्सा बना सकती हैं।

आजकल लड़कियों में फ्लोरल माथा का क्रेज काफी देखने को मिल रहा है। अगर आप भी जल्द दुल्हन बनने वाली हैं तो इनसे अपनी ब्राइडल लुक के लिए आइडियाज ले सकती हैं।

फ्लोरल नोज रिंग से दिखें स्टाइलिश।

अगर आप हैवी हैंड ज्वैलरी नहीं पहनना चाहती तो इस तरह का लाइटवेट फ्लोरल ज्यूलरी चूज कर सकती हैं।

हल्दी सेरमनी पर पहनें यैलो फ्लोरल ज्यूलरी।

आप ब्राइडल ज्वैलरी के साथ कलीरे भी फ्लोरल वर्क के चुन सकती हैं। यह लाइटवेट होने के कारण पहनने में भी कंफर्टेबल होते हैं।

आप फ्लोरल ज्वैलरी के साथ कमरबंध भी फूलों से बना हुआ पहन सकती हैं। इससे आप और भी स्टाइलिश दिखेंगी।

अगर आपकी फ्रेंड या बहन की शादी है तो आप इस तरह की फ्लोरल एक्सेसरीज चुन सकती हैं।

हेयरस्टाइल को खूबसूरत दिखाएंगी ट्रैंडी फ्लोरल हेयर एक्सेसरीज।

अगर आप डिफरेंट रंग की ज्यूलरी चूज करना चाहती हैं तो आप ग्रीन कलर चआपके लिए परफेक्ट हैं। आप आपरो बिल्कुल डिफरेंट और खूबसूरत दिखाएगा।

सिर्फ हाथों के लिए नहीं पैरों के लिए भी चुने फ्लोरल एक्सेसरीज।

देखिए लेटेस्ट फ्लोरल ज्वैलरी के कुछ और खास डिजाइन्स

Content Writer

Anjali Rajput