Festive Tips: दीपक तो जलाते हैं लेकिन क्या लौ की दिशा सही रखते हैं ?

punjabkesari.in Saturday, Oct 24, 2020 - 06:30 PM (IST)

हिंदु धर्म में दीपक जलाने को बहुत महत्तव दिया जाता है। दीपक को खुशियों का प्रतीक माना जाता है। हर घर में दीपक जलाने को लेकर कुछ नियम भी होते हैं जैसे कि कईं लोग सुबह शाम दीपक जलाते हैं तो कुछ सिर्फ सुबह। कुछ लोग शाम को अपने घर के आंगन में तुलसी के पौधे पर दीपक जगाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तुशास्त्र में दीपक को जलाने के कुछ नियम होते हैं।

PunjabKesari

दीपक की लौ की सही दिशा होना जरूरी 

आप अपने घर में दीपक तो जला लेते हैं लेकिन इस की दिशा किस ओर होनी चाहिए और किस दिशा में दीपक जलाकर आपको पर्याप्त फल मिलता है इसकी जानकारी शायद आपको नहीं होगी। तो चलिए आपको बताते हैं दीपक की लौ के अलग अलग अर्थों के बारे में। 

1.  दक्षिण दिशा

दीपक की लौ दक्षिण दिशा की ओर रखने से हानि होती है। जी हां..और यह हानि किसी धन के रूप में तो ही सकती है वहीं व्यक्ति के रूप में भी हो सकती है। इसलिए इस दिशा में दीपक की लौ न रखें।

2. पश्चिम दिशा 

PunjabKesari

वहीं अगर दीपक की लौ पश्चिम दिशा की ओर रखने से इससे घर और जिंदगी में दुख बढ़ता जाता है। 

3. पूर्व दिशा

पूर्व दिशा में दीपक की लौ रखने से आयु में वृद्धि होती है। 

4.  उत्तर दिशा

PunjabKesari

अगर आप की जिंदगी में पैसों की कमी है तो दीपक की लौ उत्तर दिशा की ओर रखें इससे आपको धनलाभ होगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Janvi Bithal

Recommended News

Related News

static