जल्द मां बनना चाहती हैं तो आहार में शामिल करें ये 5 देसी चीजें

punjabkesari.in Saturday, Jul 07, 2018 - 02:58 PM (IST)

फर्टिलिटी आहार : मां बनने का अहसास हर औरत के लिए दुनिया में सबसे प्यारा है। इसीलिए शादी के बाद हर महिला फैमिली प्लानिंग करने लगती हैं। मगर कुछ समस्याओं जैसे कि औरत की उम्र कम या ज्यादा होना, हैल्थ प्रॉब्लम, शरीरिक कमजोरी या बार-बार गर्भपात होने के कारण कुछ महिलाएं मां नहीं बन पाती। एेसे में अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल करके गर्भधारण में आ रही मुश्किलों से छुटकारा पाया जा सकता है। आज हम आपको एेसे आहारों के बारे में बताएंगे जो फर्टिलिटी को बढ़ाने में सहायक है। तो आइए जानते हैं उन आहारों के बारे में। 

 

1. अश्वगंधा
जल्द मां बनने में अश्वगंधा आपके लिए बहुत ही हैल्पफूल है। अश्वगंधा खाने से  हार्मोन्स-संतुलन में रहते हैं, जिससे प्रजनन अंग अच्छी तरह से काम करने लगते हैं। रोजाना एक गिलास अश्वगंधा में 1 चुटकी चुर्ण को डालकर दिन में दो बार लें। 

 

2. अनार
अनार शरीर में खून के स्तर को बढ़ाने के साथी ही गर्भाश्य की दीवारों को मोटा भी करता है। एेसा होने से गर्भपात की होने की संभावना बहुत कम हो जाती है। आप चाहे तो अनार को खा भी सकते हैं या इसका जूस बनाकर पी सकते हैं। 

 

3. अनानास
गर्भधारण करने में अनानास बहुत ही सहायक है। ओवुलेशन के बाद अनानास खाएं। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला ब्रोमेलिन अंडे के आरोपण के दौरान गर्भाशय अस्‍तर को गाढ़ा होने में मदद करता है।

 

4. खजूर
खजूर में विटामिन ए,ई,बी पाई जाती है जो गर्भधारण करने में सहायक होते हैं। रोजाना नाश्ते में 6 से 8 खजूर का सेवन करें। आप चाहे तो खजूर के साथ दूध, दही भी खा सकते हैं। 

 

5. डेयरी प्रॉडक्ट्स 
जो महिलाएं जल्द मां बनना चाहती हैं उनको डेयरी प्रॉडक्ट्स का सेवन करना चाहिए। दूध, दही, पनीर खाने से हड्डिया मजबूत होने के साथ ही गर्भवधारण करने में सहायक होते हैं।

 

6. ओमेगा 3 फैटी
बादाम, अखरोट और एप्रीकॉट में ओमेगा 3 फैटी पाई जाती है जो गर्भधारण करने में सहायक होते हैं। जो महिलाए मां बनने वाली या मां बनना चाहती है वह रोजाना ओमेगा 3 फैटी वाली चीजें खाएं।
 

Content Writer

Nisha thakur