एक और भयानक नाव हादसा, खरबूजा खाने की जिद में 4 बच्चों समेत 5 की डूबकर मौत

punjabkesari.in Thursday, May 07, 2026 - 07:18 PM (IST)

नारी डेस्क: देश भर से आए दिन नाव पलटने की दर्दनाक खबरें सामने आ रही हैं। वृंदावन और जबलपुर हादसे के बाद अब उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है।  यमुना नदी में एक नाव पलटने से चार बच्चों सहित पांच लोगों की डूबकर मौत हो गई और एक 11 साल का लड़का लापता है। 5 लोगों की मौत से पूरे क्षेत्र में मातम छाया हुआ है। खरबूजा खाने के एक जिद ने कई परिवारों को तबाह कर दिया। 
 

यह भी पढ़ें:  एक्ट्रेस के सपने में आए प्रेमानंद जी महाराज, मुंबई छोड़ वृंदावन में बन गई साध्वी
 

पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार शाम को कुरारा थाना क्षेत्र के भौली ग्राम पंचायत के कुतुबपुर पटिया गांव में हुई। उस समय नाव चलाने वाले (मल्लाह) के अलावा नौ लोग नदी के एक टापू से लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार, नदी के बीच में नाव का संतुलन बिगड़ गया और शाम करीब 7 बजे वह पलट गई। नाव चलाने वाले धीरू ने तीन लोगों  को बचाने में सफलता पाई। बाकी छह लोग लापता हो गए। बाद में गुरुवार को बचाव दलों ने एक के बाद शव बरामद किए।
 

यह भी पढ़ें:  एक साल पहले नारी शक्ति ने दुनिया को सुनाई थी Operation Sindoor की कहानी


 राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीमें तलाशी अभियान चला रही हैं। बताया जा रहा है गांव में शादी समारोह था, दुल्हन की विदाई की रस्में संपन्न कराने के बाद  रिश्तेदारी में आए नौ लोगों ने खरबूजा खाने की जिद की। दरअसल  गर्मी के सीजन में यमुना नदी की रेत पर खरबूजा और तरबूज की खेती की जाती है। खरबूजा खाने के लिए ही सभी नाव में सवार हुए। जहां रेत में खरबूजे तोड़ने के बाद सभी लोग नाव में बैठकर वापस लौटने लगे, तभी बीच धारा में नाविक की बड़ी लापरवाही से नाव पलट गई। मृतकों में ज्यादातर बच्चे ही हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static