ऐसी ही फिट नहीं आमिर की लाडली Ira Khan, ये 3 टिप्स Fitness का सीक्रेट

punjabkesari.in Tuesday, Jan 02, 2024 - 04:14 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस आमिर खान की लाडली इरा खान इन दिनों खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं। मिस्टर परफेक्शनलिस्ट की लाडली  3 जनवरी को अपने बॉयफ्रैंड नुपूर शिखरे के साथ शादी करने वाली हैं। इरा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अपने फिटनेस के जरिए वह कई सारी बॉलीवुड एक्ट्रेसेज को भी टक्कर देती नजर आती हैं। पिछले साल ही उन्होंने 15 दिनों में 20 किलो वजन घटाया था। वह फैंस को भी फिट रहने की टिप्स देती हैं। ऐसे में यदि आप भी फिट रहना चाहती हैं तो इरा खान के ये फिटनेस टिप्स फॉलो कर सकती हैं। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि आमिर खान की लाडली का फिटनेस राज आखिर क्या है...

प्राणायाम और मेडिटेशन 

इरा खान की फिटनेस का राज कुछ और नहीं बल्कि प्राणायाम और मेडिटेशन है। वह फिजिकली फिट रहने के लिए अपनी मेंटल हेल्थ को प्राथमिकता देती हैं। प्राणायाम और मेडिटेशन उनकी डेली रुटीन का हिस्सा है। इतना ही नहीं इसके अलावा वह भरपूर मात्रा में पानी पीते हैं और पूरी नींद भी लेती हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ira Khan (@khan.ira)

जरुर करती हैं एक्सरसाइज 

आमिर की बेटी एक्सरसाइज और वर्कआउट करना भी बिल्कुल नहीं भूलती। वह नियमित तौर पर एक्सरसाइज करती हैं और जिम भी जाती हैं। कई बार वह अपने पापा आमिर खान भी वर्कआउट करती हुई दिखती हैं। इरा खान स्क्वैट्स, पिलाटे, पुशअप्स, एब्स, एक्सरसाइज, लंजीस, बर्पी और कार्डियो एक्सरसाइज शामिल है। अपने बॉडी को मजबूत बनाने के लिए ईरा स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी जरुर करती हैं। इसके अलावा एरोबिक्स, साइकिलिंग या फिर स्विमिंग करना भी इरा की रुटीन का हिस्सा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ira Khan (@khan.ira)

कम मात्रा में चीनी 

एक्ट्रेस की ग्लोइंग स्किन और टोन्ड बॉडी का राज उनका डाइट प्लान भी है। बाहर की चीजें खान की जगह इरा घर में बना खाना ही खाती हैं। वह डाइट में सब्जियां, फल और कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर खाना खाती हैं। इसके अलावा इरा डिनर भी काफी लाइट लेती हैं। वह डाइट में चीनी की मात्रा भी बहुत ही कम रखती हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ira Khan (@khan.ira)


 

Content Writer

palak