वेजिटेरियन डाइट लेती हैं रेसलर प्लेयर पूजा ढांडा, जानिए उनके फिटनेस सीक्रेट्स

punjabkesari.in Monday, Oct 21, 2019 - 09:23 AM (IST)

लंबे समय तक स्वस्थ रहने के लिए फिट रहना जरूरी है। अगर आप फिट नहीं होंगे तो लंबे समय तक चुस्त व तंदुरुस्त नहीं रह सकते हैं। लोगों में, खासकर खिलाड़ियों में यह धारणा बन गई है कि फिट रहने के लिए नियमित खान-पान में नॉनवेज का होना जरूरी है लेकिन देश की स्टार पहलवान पूजा ढांडा इससे इत्तेफाक नहीं रखती है।

अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित पूजा ढांडा कहती हैं कि वह पूर्ण शाकाहारी है और इसी को वह अपनी फिटनेस का सबसे बड़ा राज मानती है। पूजा की डाइट में दूध-दही, पौष्टिक आहार के साथ फल-जूस शामिल है। 2008 कॉमनवैल्थ गेम्स और 210 समर यूथ ओलम्पिक में रजत पदक हासिल करने वाली रैस्लर पूजा तनाव रहित रहने के लिए सूर्य नमस्कार करती हैं।

वीकली प्लान

सोमवार: सुबह दौड़ और शाम को वर्जिश (कुश्ती का अभ्यास)
मंगलवार: सुबह-शाम कुश्ती का अभ्यास
बुधवार: सुबह वर्जिश (कुश्ती का अभ्यास) और शाम को आराम
वीरवार: सुबह दौड़ और शाम को वर्जिश (कुश्ती का अभ्यास)
शुक्रवार: सुबह-शाम वर्जिश (कुश्ती का अभ्यास)
शनिवार: सुबह क्रॉस कंट्री दौड़ और शाम को वर्जिश (कुश्ती का अभ्यास)
रविवार: पूरी तरह आराम और द सीक्रेट बुक पढ़ना या उसके वीडियो देखना व सुनना।

चलिए अब आपको बताते हैं पूजा के कुछ फिटनेस सीक्रेट्स...

फिटनेस टिप्स

. सुबह-शाम दूध जरूर पीना और दिन में दही का सेवन करना।
. ज्यादा पानी का सेवन करना।
. जंक फूड्स से दूर रहना
. समय पर सोना और पूरी नींद लेना

फिटनेस को लेकर क्या कहती हैं पूजा?

पूजा ढांडा बताती है, 'मैं शाकाहारी हूं और दही मेरा पसंदीदा फूड है। फल-जूस का सेवन दिन में 2 बार जरूर करती हूं विदेशों में भी इन्हीं पर निर्भर रहती हूं। कोशिश रहती है घर का बना भोजन खाया जाए और कुछ पौष्टिक सब्जी व दाल पसंद है।'

पूजा आगे बताती है, 'कई बार आपको तनाव घेर लेता है। तनाव से दूर रहने के लिए मैं हफ्ते में 2-3 बार सूर्य नमस्कार करती हूं। मैं रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ भी करती हूं। मन की शांति हमेशा आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करती है।'

युवाओं के लिए फिटनेस टिप्स

उनका कहना है, ' जो कहते हैं कि शाकाहारी खिलाड़ी के लिए अंतर्राष्ट्रिय स्तर पर मुकाबला आसान नहीं होता, उनकी सोच बिल्कुल गलत है। ऐसा नहीं कहा जा सकता है कि शाकाहारी खिलाड़ी कमजोर होते हैं। शाकाहार में ऐसे बहुत से फूड्स हैं, जिनमें हर वो पौष्टिक तत्व है, जो किसी भी मांसाहार में मिलते हैं। मैं वही कहना चाहूं कि प्रधानमंत्री ने देश को स्वस्थ बनाने के लिए खेल व एक्सरसाइज का जो मंत्र दिया है उसे अपनाना हर किसी के लिए जरूरी है। ऐसा होगा तो हमारा देश स्वस्थ व मजबूत होगा।

Content Writer

Anjali Rajput