56 की उम्र में एकदम फिट हैं माधुरी, ये एक Secret है धक-धक गर्ल की Fitness का राज

punjabkesari.in Monday, May 15, 2023 - 10:54 AM (IST)

बॉलीवुड में धक-धक गर्ल के नाम से पहचान बनाने वाली माधुरी दीक्षित किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। भले ही एक्ट्रेस आज फिल्मों से दूर हैं लेकिन वह सोशल मीडिया और कई सारे रिएलिटी शोज में नजर आती रहती हैं। उनकी हैल्दी स्किन और फिटनेस को देखकर एक्ट्रेस की उम्र का अंदाजा लगाना बहुत ही मुश्किल है। आज एक्ट्रेस अपना 56वां जन्मदिन मना रही है। ऐसे में आज आपको माधुरी के फिटनेस का राज बताते हैं। माधुरी की फिटनेस 56 से पार उम्र की महिलाओं के लिए इंस्पीरेशन हैं। ऐसे में अगर आप भी ऐज इज जस्ट नंबर वाला फॉर्मुला अपनाना चाहती हैं तो माधुरी का फिटनेस प्लान अपना सकती हैं।

डांस है फिटनेस का राज 

धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित की फिटनेस का राज कुछ और नहीं बल्कि डांस हैं। उनका मानना है कि डांस पूरी बॉडी की एक्सरसाइज है जो शरीर के हर हिस्से को फिट रखने में काम करता है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

लेती हैं हेल्दी डाइट 

माधुरी दीक्षित दिन में एक बार से ज्यादा खाना-खाने से परहेज करती हैं। वह दिन में सिर्फ 5-6 छोटे मील्स ही लेती हैं और अपनी डाइट में ताजा फल और सब्जियां जरुर शामिल करती हैं। इसके अलावा उन्हें सुबह नारियल पानी पीना पसंद करती हैं। माधुरी दीक्षित खाने में अंडे, नट्स, दही, ताजा सब्जियां, टोफू भी जरुर खाती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

करती हैं एक्सरसाइज 

माधुरी जिम के बदले घर में एक्सरसाइज करने पर विश्वास करती हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपने फिटनेस वीडियो शेयर करती हैं जिसे देखकर यह साफ पता चलता है कि धक-धक गर्ल योगा लवर हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

जरुर खाती हैं फ्रूट्स

धक-धक गर्ल फ्रूट्स का सेवन करना भी पसंद करती हैं उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए फलों का महत्व भी बताया है। आज के समय में हैल्दी रहने के लिए फल, हरी सब्जियां, एक्सरसाइज और अच्छी रुटीन जरुरी है। फल से हमारा पेट हैल्दी रहता है और वजन घटाने में भी मदद मिलती है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

जंक फूड से रखती हैं परहेज 

इसके अलावा एक्ट्रेस तली-भुनी चीजों और जंक फूड से परहेज ही करती हैं। वह अपनी बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए  हर्बल टी पीती हैं इसके अलावा स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए वह अपनी डाइट पर भी ध्यान देती हैं और अच्छी स्किन केयर रुटीन फॉलो करती हैं। 

Content Writer

palak