सोनम कपूर की स्पैशल डाइट है उनकी फिटनेस का राज

punjabkesari.in Tuesday, May 19, 2020 - 12:01 PM (IST)

सोनम कपूर एक बेहतरीन एक्ट्रेस के अलावा बाॅलीवुड की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेस के रूप में भी जानी जाती है। उनका फैशनेबल अंदाज अक्सर चर्चा में बना रहता है। भई, सोनम कपूर के लुक्स के चर्चे ऐसे ही नहीं होते इसके लिए वह काफी मेहनत भी करती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं सोनम कपूर की फिट बाॅडी का राज...

सोनम कपूर की फिटनेस का राज

सोनम कपूर का वर्कआउट सेशंन काफी हार्ड होता है। उनके वेट ट्रेनर्स सोनम को कभी वर्कआउट मिस नहीं करने देते। सोनम पिलाटेस भी करती हैं, इसके अलावा सोनम पावर योगा भी करती हैं और टोंड बॉडी के लिए उन्होंने कथक सीखा है। वह कभी भी अपनी वर्कआउट क्लास मिस नहीं करतीं। जब वह मुंबई में नहीं होती हैं तब भी वह अपने एक्सरसाइज रूटीन को फॉलो करती हैं। इससे उन्हें कैलोरीज बर्न करने में मदद मिलती है। सोनम कपूर हर दिन बदल-बदल कर एक्सरसाइज करती हैं। उन्हें जब भी टाइम मिलता है तो स्विमिंग करती हैं।

सोनम कपूर का डाइट प्लान

सोनम बहूत फूडी हैं, मगर वह अपने खाने पर कंट्रोल करना बखूबी जानती है। सोनम बताती हैं, ‘मैं ज्यादा देर भूखी नहीं रहती। हर दो घंटे में हलका फुलका कुछ खा लेती हूं और दिन भर में 4 छोटी-छोटी मील्स लेती हूं।’ इसके अलावा सोनम दिन भर में 4 लीटर पानी पीती हैं। सोनम ज्यादातर नैचुरल शुगर से बनी मिठाइयां खाना पसंद करती हैं। सोनम ब्रेकफास्ट में ओटमील्स और फ्रूट्स लेती हैं।

वर्कआउट करने से पहले वह ब्राउन ब्रेड और अंडे का सफेद भाग खाती हैं। इसके साथ वह प्रोटीन शेक भी लेती हैं। लंच में सोनम दाल, सब्जी, एक रागी की रोटी, सलाद और एक पीस चिकन या फिश खाती हैं। शाम के वक्त सोनम कपूर हाई फाइबर नमकीन और अंडे का सफेद भाग खाती हैं।

डिनर में सूप और सलाद के अलावा कभी-कभी चिकन और फिश खा लेती हैं। इसके अलावा सोनम अपने साथ सेब, सैंडविच और हेल्थ बार्स रखती हैं।

अगर आप भी सोनम की तरह फिट बाॅडी चाहती हैं तो उनकी तरह अपने खानपान पर कंट्रोल करें और एक्सरसाइज जरुर करें।

Content Writer

Anjali Rajput