शिल्पा से लेकर सारा तक की खूबसूरती का राज है Yoga, आप भी इन Actress को कर सकती हैं फॉलो

punjabkesari.in Tuesday, Jun 20, 2023 - 05:56 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस की फिटनेस का राज जानने के लिए फैंस हर समय एक्साइटेड रहते हैं। बी-टाउन हसीनाएं खुद को फिट रखने के लिए कई तरह की एक्सरसाइज करती हैं। इसके अलावा कुछ दीवाज ऐसी भी हैं जिनके दिन की शुरुआत बिना योग के होती नहीं है। कल यानी की 21 जून को अंतराष्ट्रीय योगा दिवस मनाया जाएगा। ऐसे में आपको बी-टाउन की ऐसी एक्ट्रेसेज बताते हैं जो योगासन करती हैं। आइए जानते हैं इन बी-टाउन हसीनाएं के बारे में...

अनन्या पांडे 

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे भी उन्हीं एक्ट्रेसेज में से एक हैं जिन्हें योगा करना काफी पसंद है। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीर देखा जा सकता है जिसमें वह एंटीग्रैविटी योगा स्विंग करती दिख रही हैं। यहां से यह साफ पता चल रहा है कि अनन्या की खूबसूरती का राज कुछ और नहीं बल्कि योग ही है। 

रकुल प्रीत 

एक्ट्रेस रकुल प्रीत की फिटनेस का राज भी योग ही है। आए दिन एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती हैं जिसमें यह साफ पता चलता है कि वह इसके जरिए खुद को फिट रखने की कोशिश करती हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rakul Singh (@rakulpreet)

जैकलीन फर्नांडिज

अपने फिटनेस और डांस मूव्स के लिए जाने जानी वाली जैकलीन फर्नांडिज की खूबसूरती का राज भी कुछ और नहीं बल्कि एक्सरसाइज है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर आए दिन योग करते हुए तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jacqueliene Fernandez (@jacquelienefernandez)

शिल्पा शेट्टी

दो बच्चों की मां होने के बाद भी शिल्पा की फिटनेस का राज कुछ और नहीं बल्कि योग है। एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर योग करते हुए वीडियो शेयर करती रहती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

सारा अली खान

फिट रहने के लिए सारा अली खान भी योगा का सहारा लेती हैं। कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने मालदीव की छुट्टियों के दौरान एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह हैमक योग करती नजर आ रही थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

आलिया भट्ट 

एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी पहले पाइलेट्स किया करती थी लेकिन कुछ समय से वह अब अलग अलग योगासन कर रही हैं। अपनी पूरी फिटनेस का ध्यान रखते हुए आलिया योगा जरुर करती हैं। यहां तक की उनकी ग्लोइंग स्किन का राज भी योगा ही है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ANSHUKA YOGA (@anshukayoga)

 

मलाइका अरोड़ा

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा 40 के पार होकर भी कितनी फिट हैं यह सब हम अच्छे से जानते हैं एक्ट्रेस की फिटनेस का राज कुछ और नहीं बल्कि योगा ही है। आए दिन सोशल मीडिया पर मलाइका अपने योग वीडियो शेयर करती रहती हैं। कुछ समय पहले मलाइका ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह अर्धाकपोतासन करती नजर आ रही थी। इस आसन को करने के मलाइका ने फायदे भी बताया था। मलाइका ने वीडियो शेयर करते बताया था कि यह बैक को फ्लैक्बिल रखने में मदद करता है। इसके अलावा इस आसन को करते समय टैंशन और भी दूर होती है और आपकी मांसपेशियां मजबूत होती है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by DIVA YOGA (@thedivayoga)

 

 

Content Writer

palak