खाने की शौकिन फिर भी एकदम फिट, ये है Sumbul का Fitness Secret

punjabkesari.in Wednesday, Nov 15, 2023 - 12:29 PM (IST)

टीवी सीरियल 'इमली' और 'बिग बॉस 16' के जरिए लोगों के दिल में पहचान बनाने वाली सुम्बुल तौकीर खान किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपने चुलबुले अंदाज से वह फैंस का दिल जीत लेती हैं। वह खाने-पीने की शौकीन हैं फिर भी सुंबुल एकदम फिट हैं। एक्ट्रेस सिर्फ 20 साल की हैं। आज सुंबुल अपना जन्मदिन मना रही हैं ऐसे में आज आपको बताते हैं कि एक्ट्रेस की फिटनेस का क्या राज है....

फूडी हैं सुंबुल 

एक्ट्रेस खाने-पीने की बहुत शौकीन हैं। वह घर से बना खाने स्वाद से खाती हैं। उन्हें नॉन वेज फूड भी बहुत पसंद है। ऐसे में वह नॉन वेज फूड भी जरुर खाती हैं। एक्ट्रेस बेलेंस्ड डाइट में विश्वास रखती हैं। नॉन वेज के साथ-साथ वह नॉन वेजिटेरियन फूड भी जरुर खाती हैं। सुंबुल खास डाइट फॉलो नहीं करती और हर तरह के हेल्दी फूड्स का सेवन करती हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sumbul Touqeer (@sumbul_touqeer)

चिकन है फेवरेट फूड 

सुंबुल खान को चिकन खाना पसंद है और वह घर में अलग-अलग तरह से चिकन पकाकर खाती हैं।  

एक्सरसाइज करना नहीं भूलती

सुंबुल एक्सरसाइज करना भी नहीं भूलती। जब वह एक्सरसाइज नहीं करती तो वह डांस कर लेती हैं। सुंबुल को डांस करना पसंद है वह इसी के जरिए खुद को फिट रखती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Coach • Fitness • Nutrition • Lifestyle (@fit_vatan)

खुद को रखती हैं हाइड्रेटेड 

दिन में थोड़ी-थोड़ी देर वह पानी जरुर पीती हैं और खुद को हाइड्रेटेड रखती हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sumbul Touqeer (@sumbul_touqeer)

Content Writer

palak