50 प्लस के बाद भी एकदम फिट भाईजान Salman खान, ये सीक्रेट Diet करते हैं फॉलो

punjabkesari.in Wednesday, Dec 27, 2023 - 11:06 AM (IST)

बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। अपनी एक्टिंग, मजेदार अंदाज के चलते वह फैंस से सुर्खियां ले ही लेते हैं। भाईजान सलमान आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं लेकिन उनकी फिट बॉडी को देखकर इस बात का अंदाजा लगाना मुश्किल है। 58 साल की उम्र में भी एक्टर बिल्कुल फिट हैं। तो चलिए सलमान खान के इस खास दिन पर आपको बताते हैं कि वह आखिर क्या डाइट फॉलो करते हैं जिसके चलते वह बिल्कुल फिट हैं...

एक्सरसाइज करते हैं जरुर

सलमान खान की फिटनेस का सबसे बड़ा राज उनकी एक्सरसाइज है। भाईजान भले ही शूटिंग में कितने व्यस्त क्यों न हो वह एक्सरसाइज करना नहीं भूलते।  हफ्ते में 6 दिन वर्कआउट जरुर करते हैं। सिर्फ संडे के दिन ही सलमान खान आराम करते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर तीन दिन लिफ्टिंग और तीन दिन कार्डियो एक्सरसाइज करते हैं। उनके कार्डियो सेशन में 15-20 मिनट ट्रेडमिल इसके बाद ऐब्स, रोल, साइड प्लैंक भी आती है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

ऐसा डाइट प्लान करते हैं फॉलो 

सलमान खान खुद को फिट रखने के लिए हेल्दी ब्रेकफास्ट करते हैं। सुबह नाश्ते में वह दो सफेद आग के साथ प्रोटीन शेक लेते हैं। वर्कआउट के बाद वह तीन व्हाइट एग, प्रोटीन शेक लेते हैं। वर्कआउट के बाद वह तीन व्हाइट एग, प्रोटीन शेक, ओटमील और लौ फैट मिल्क का सेवन करते हैं। 11 बजे के आसपास वह जूस या फिर फल भी जरुर खाते हैं। 

लंच और डिनर

फिटनेस के लिए लंच बहुत ही जरुरी होता है। सलमान खान लंच में चपाती, चावल, ग्रीन सलाद और मटन या फिर फ्राइड फिश लेते हैं। स्नेक्स में सलमान खान एक एप्पल और ड्राई फ्रूट्स खाते हैं। रात के खाने में सलमान खान राइस, चिकन और ग्रीन सलाद खाते हैं। सोते समय एक ग्लास लौ फैट मिल्क प्रोटीन के साथ लेते हैं।

Content Writer

palak