64 की उम्र में भी एकदम फिट हैं रेखा, जानिए उनके हेल्थ सीक्रेट्स

punjabkesari.in Wednesday, Oct 10, 2018 - 03:49 PM (IST)

बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्‍यूटी रेखा आज अपना 64वां जन्मदिन मना रही है। आज भी उन्हें देखकर कोई नहीं कह सकती कि वह प्रौढ़ हो गई हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी वह अपनी फिटनेस से युवा हीरोइनों को मात देती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी फिट फिगर का राज आखिर है क्या है? चलिए, जानते हैं आज भी एकदम फिट दिखने वाली रेखा का हेल्थ सीक्रेट।

 

शाकाहारी भोजन लेती हैं रेखा
रेखा बताती है कि वह शुद्ध शाकाहारी भोजन ही लेती हैं। वह हरी सब्जियों, दही और सलाद का सेवन जरूर करती हैं। उन्हें चावल की बजाए रोटी खाना ज्यादा पसंद है। रेखा का मानना है कि पोषणयुक्‍त भोजन ही लंबी उम्र तक स्वस्थ रखने में मददगार होता है।

जल्द खा लेती हैं खाना
समय पर भोजन करना भी उनकी दिनचर्या का अहम हिस्सा है। वह रात 7:30 बजे तक भोजन कर लेती हैं।

 

भरपूर पानी का सेवन
रोजाना 10-15 गिलास पानी का सेवन भी उनकी दिनचर्या में शामिल है। इससे उनका शरीर डिटॉक्सिफाई होता है, जिससे बीमारियां आस-पास भी नहीं फटकतीं।

 

समय पर लेती हैं नींद
रेखा का मानना है कि स्‍वस्‍थ और एनर्जी से भरे रहने के लिए जरूरी है जल्‍दी सोना, सुबह जल्‍दी उठना और बेहतर नींद लेना।

हमेशा रहती हैं तनावमुक्त
रेखा अनुशासन के साथ-साथ तनावमुक्‍त जीवन जीती हैं। उनका कहना है कि तनावमुक्त और खुश रहने से कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचा जा सकता है।

 

व्‍यायाम और योग
रेखा फिट और एक्‍टिव रहने के लिए रोज 10-15 मिनट व्‍यायाम करती हैं। इसके साथ ही योग और ध्यान भी उनकी फिटनेस रूटीन में शामिल है। उनका मानना है कि यह न सिर्फ आपको स्वस्थ रखता है, बल्कि इससे चेहरे पर ग्लो भी आता है।

डांस और घरेलू काम
डांस और घर के काम करना रेखा को बहुत अच्‍छा लगता है। उनका मानना है कि घरेलू काम, बागवानी और डांस करना भी एक तरह की एक्सरसाइज ही है। इनकी मदद से आप लंबी उम्र तक स्वस्थ रह सकते हैं।

Content Writer

Anjali Rajput