मछली की उल्टी ने बना दिया इनकों रातो-रात अरबपति (Pix)

punjabkesari.in Wednesday, Nov 16, 2016 - 12:47 PM (IST)

लोग अरबपति बनने के लिए क्या कुछ नहीं करते है लेकिन फिर भी अपनी इन कोशिशों में नाकामयाब रहते है। दुनिया में ऐसे बहुत ही कम लोग है, जो किसी वजह से रातोंरात अरबपति बन जाते है। जी हां, आज हम आपको एक ऐसे ही मजदूर की बात बताने जा रहे है, जो मछली की उल्टी से अरबपति बन गया। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे। आइए जानते है कि मजदूर मछली की उल्टी से कैसे करोड़पति बन गया। 

 


ओमान के 3 मछुआरे रोज की तरह समुद्र में मछली पकड़ने गए। जैसे ही उन्होंने मछली पकड़ने के लिए जाल समुद्र में फैंका तो कोई भारी भरकम चीज उनके जाल में फंस गई।  उन्होंने इसको अपनी और खीचा तो इनके  होश उड़ गए क्योंकि यह कोई मछली नहीं बल्कि मछली की उल्टी थी। 

 

 

मधली की उल्टी को एम्बरग्रिस कहा जाता है, जो व्हेल मछली की आंतों से निकलता है। इसका इस्तेमाल परफ्यूम बनाने के लिए किया जाता है और इसकी कीमक करोड़ों में होती है। यह किसी को मिलना बहुत मुश्किल होता है। 3 मछुआरे को मिले इस टुकड़े की कीमत 16 करोड 86 लाख है। सुनने को मिला कि यह उल्टी का टुकड़ा सऊदी अरब के कई व्यापारियों ने खरीद लिया और वह मछुआरे रातों-रात अरबपति बन गए। 

Punjab Kesari