यह है भारत की पहली महिला WWE पहलवान

punjabkesari.in Wednesday, Aug 15, 2018 - 02:58 PM (IST)

रेसलिंग मर्दों का खेल माना जाता है। रिंग में अपने शारीरिक बल का प्रदर्शन करना कोई आसाम काम नहीं है। महिला को तो दूर-दूर तक भी इस खेल से कोई नाता नहीं समझा जाता लेकिन औरत अगर मन में कुछ ठान ले तो उसके लिए मुश्किल काम भी आसान हो जाता है। यहां हम जिस महिला की बात कर रहे हैं, उनका नाम है कविता देवी। वह भारती की पहली महिला पहलवान है जिन्होने वर्ल्ड रेसलिंग एंटेरटेनमेंट (WWE) में भाग लिया। उनके इस कदम ने उन लोगों की सोच को बदल दिया जिनका यह मानना है कि लड़कियां शारीरिक बल का काम नहीं कर सकती। 

 


हरियाणा के कविता देवी के लिए यह सफर आसान नहीं था। एक समय ऐसा भी था जब उनके और खेल के बीच लंबा फासला आ गया था। इस दूरी से वह अंदर ही अंदर टूटती जा रही थी। इसका कारण है कि कविता वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक विजेता रह चुकी हैं। सालों तक वेटलिफ्टिंग के खेल में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद उनकी शादी हो  गई। परिवार और बच्चों की जिम्मेदारियों के बीच उनके अपने अरमान कहीं खो गए। 

 

उसे खेल छोड़ने के लिए भी कहा गया लेकिन वह खुद को रिंग से दूर नहीं कर पाई। परिवार को खेल दोबारा शुरू करने के लिए मनाया और फिर एशियन गेम्स में गोल्ड मैडल जीता। इसी के साथ दोबारा फिर से रेसलिंग में उनकी दिलचस्पी बढ़ने लगी। 

 

WWE की रिंग में उन्होने सलवार सूट पहन कर लड़ाई लड़ी। वो अब WWE में कॉन्ट्रैक्ट साइन करने वाली भारत की पहली महिला पहलवान बन गई हैं। फिलहाल वो 'द ग्रेट खली' की अकादमी में ट्रेनिंग ले रही हैं। रिंग के अंदर होने वाली लड़ाई से रिंग के बाहर लोगों की औरतों के लिए सोच बदल रही है। 

 


 

Content Writer

Priya verma