मिलिए देश की पहली न्यूजरीडर प्रतिमा पुरी से, देश के लिए पढ़ा पहला बुलेटिन

punjabkesari.in Thursday, Nov 22, 2018 - 01:44 PM (IST)

आजकल मोबाइल के जरिए लोग सोशल मीडिया से जुड़े हुए हैं। देश- दुनिया में क्या चल रहा है पल-पल की जानकारी नेटवर्किंग के जरिए हर किसी तक पहुंच जाती है। वहीं, जब भारत में टी.वी की शुरुआत हुई तो मंनोरंजन और खबरों की जानकारी लेने के लिए लोग सिर्फ एक चैनल दूरदर्शन पर ही निर्भर थे। जिसे ऑल इंडिया रेडियो के अंतर्गत ही शुरू किया गया था। 

प्रतिमा पुरी ने पढ़ा था पहला न्यूज बुलेटिन

15 अगस्त 1965 को अकाशवाणी भवन के स्टूडियो सभागार से दूरदर्शन का प्रसारण शुरू किया गया था। सबसे पहला न्यूज बुलेटिन 5 मिनट का था जिसे प्रतिमा पुरी ने प्रस्तुत किया था।  

ऑल इंडिया रेडियो से रखा मीडिया में कदम


प्रतिमा ने शिमला में ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) स्टेशन से मीडिया में कदम रखा था। इसके बाद उन्हे दिल्ली भेजा गया और देश की पहली न्यूज़रीडर बनीं। 

असली नाम था विद्या रावत


प्रतिमा हिमाचल प्रदेश के शिमला में गोरखा परिवार से संबंध रखती थी। उनका असली नाम विद्या रावत था। जब महिलाओं के घूंघट में रहने की प्रथा थी, तब प्रतिमा छोटे पर्दे पर दिखने वाली पहली महिला थी। 

बाद में देने लगी ट्रेनिंग


प्रतिभा ने अपने करियर में कई महान लोगों की इंटरव्यू लिया। उनकी मीठी आवाज सुनना लोग बहुत पसंद करते थे। उनके बाद कई दूसरी महिलाए भी मीडिया में करियर बनाने के बारे में सोचने लगीं। लंबे समय दूरदर्शन में काम करने के बाद प्रतिभा  न्यूजरीडर बनने के इच्छुक लोगों को ट्रेनिंग देने लगी। 
 

Content Writer

Priya verma