पटाखे को चबा रहा था 8 साल का बच्चा, ब्लास्ट होते ही टूटा जबड़ा और  होंठ हुए अलग, इलाज के दौरान मौत

punjabkesari.in Friday, Oct 03, 2025 - 01:48 PM (IST)

नारी डेस्क: असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक विजयादशमी पर्व वीरवार को पूरे देश में  परंपरागत रावण दहन के कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। हालांकि ये त्यौहार एक परिवार के लिए ऐसा गम लेकर आया कि इसे वह सालों तक नहीं भूला पाएंगे। दशहरे के दिन  8 साल के मासूम की मुंह में पटाखा फटने से मौत हो गई। यह खबर हर माता- पिता के लिए बड़ी चेतावनी है। 


यह भी पढ़ें: कश्मीर को लेकर बुरी फंसी पाकिस्तान की पूर्व कप्तान
 

यह घटना है उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की, यहां दो सगे भाई भाई देवी विसर्जन में गए थे। वहां से लोटते समय उन्हे रास्ते में पटाखा मिला जिसे वह घर ले आए। जब पटाखा नहीं जला तो आकाश (8) पटाखे को दांत से चबाकर बारूद निकालने लगा। इतने में ही पटाखा फट गया और बच्चे के  जबड़े के चीथड़े उड़ गए। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां  दो घंटे के इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया। इस दौरान उसका  10 साल का बड़ा भाई भी घायल हो गया।
 

यह भी पढ़ें: बैंक में पैसे रखने वाले हो जाएंगे बर्बाद! 
 

धमाका इतना जोरदार था कि पूरे मोहल्ले में इसकी गंजू सुनाई दी। जब बच्चों के कमरे में पहुंते तो देखा दोनों खून से लथपथ पड़े हैं।  आकाश के तो दोनों होंठ फटकर अलग हो गए, निचले जबड़े की हड्डी टूट गई और कई दांत टूटकर गिर गए। उसका चेहरा पहचानना मुश्किल हो रहा था। हालांकि उसके भाई की आंख फूटने से बच गई। हादसे के वक्त बच्चे के मां- बाप घर में नहीं थे। ऐसे में पड़ोसियों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान आकाश ने दम तोड़ दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static