ससुराल आते ही नई दुल्हन सुगंधा पर हो गई FIR, शादी में उड़ाई कोरोना नियमों की धज्जियां अब भुगतना होगा ...

punjabkesari.in Thursday, May 06, 2021 - 05:30 PM (IST)

फेमस कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा पिछले महीने ही अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड संकेत भोसले के साथ शादी के बंधन में बंधी है और अब शादी के 9 दिन बाद ही वह विवादों में आ गई हैं। दरअसल, सुगंधा के खिलाफ फगवाड़ा में कोरोना सेफ्टी प्रोटोकॉल के तहत FIR दर्ज हुई है। खबरों की माने तो उनकी शादी में पाबंदी से ज्यादा भीड़ जुटी हुई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और पुलिस ने कारवाई की है।

सूत्रों की माने तो सुगंधा के साथ संबंधित होटल के प्रबंधन के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। बता दें कि 26 अप्रैल को सुगंधा मिश्रा की शादी फगवाड़ा स्थित क्लब कबाना रिजॉर्ट में हुई थी। खबरों के मुताबिक, शादी के एक दिन पहले ही पहुंचे बारातियों को पूरे 24 घंटे क्वारैंटाइन रहना पड़ा था।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

एक इंटरव्यू में सुगंधा की मां सविता ने कहा था कि पहले यह शादी दिसंबर में होने वाली थी, लेकिन कोरोना के कारण शादी की तारीख बार-बार बदलनी पड़ी। परिवार चाहता था कि शादी का सेलिब्रेशन ग्रैंड हो लेकिन कोरोना की वजह से इसे प्राइवेट रखना पड़ा। शादी में दोनों परिवारों के करीबी लोग ही शामिल होंगे और कोविड की सभी गाइडलाइंस का पालन किया जाएगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

अब शादी के 9 दिन बाद फगवाड़ा के थाना सदर में सुगंधा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस की कारवाई के मुताबिक, शादी में 100 से ज्यादा लोग थे जबकि सरकार की तरफ से 40 से ज्यादा की भीड़ इकट्‌ठा होने पर पाबंदी थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

फिलहाल कॉमेडियन सुगंधा का इस बारे में कोई बयान सामने नहीं आया।

Content Writer

Priya dhir