गणेश आचार्य के खिलाफ दर्ज हुई FIR, महिला ने लगाया Kiss करने का आरोप

punjabkesari.in Thursday, Feb 06, 2020 - 03:29 PM (IST)

बॉलीवुड ऐसी इंडस्ट्री है जहां पर हर रोज अच्छी और बुरी खबर सुनने को मिलती है। पिछले काफी समय से बॉलीवुड में लगातार यौन शोषण से जुड़े मामले सामने आ रहे है। वहीं हाल ही में कोरियोग्राफर गणेश आचार्य पर आरोप लगाते हुए एक महिला ने पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज हुई है। वहीं इस शिकायत के बाद एक महिला ने सामने आकर उन पर जबरदस्ती का आरोप लगाया है। 

 

PunjabKesari

एक न्यूजपेपर को इंटरव्यू देते हुए महिला ने कहा कि जब उसने केस दर्ज करने वाली खबर के बारे में सुना तो उसे लगा कि इस के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। तब उसने हिम्मत करके इस बारे में बात की और पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करवाया। इससे पहले भी गणेश आचार्य के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है। गणेश पर आरोप लगाते हुए महिला ने कहा कि 1990 में जब वह उनके पास जाया करती थी तो गणेश आचार्य डांस फॉर्म के बहाने उससे किस की और उससे जबरदस्ती करने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा था कि वह उससे शादी करना चाहते है लेकिन वह उस समय काफी डर गई थी।

वहीं इससे पहले एक 33 साल की महिला ने गणेश आचार्य पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने उसे एडल्ट वीडियो देखने के लिए मजबूर किया था। जिसके बाद  महाराष्ट्र वूमेन कमीशन और अम्बोली पुलिस स्टेशन में 28 जनवरी को केस दर्ज किया गया था। उस महिला ने आरोप लगाया था कि गणेश उनसे कमीशन भी मांगते थे। 

PunjabKesari

गणेश आचार्य ने इन सभी आरोपों को गलत साबित करते हुए कहा कि उन पर गलत इलजाम लगाए जा रहे है। यह सब उन्हें बदनाम करने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कभी भी किसी के साथ ऐसा नहीं किया है। बता दें, न केवल असिस्टेंट डांसर बल्कि सरोज खान और तनुश्री दत्ता ने भी गणेशा आचार्य पर बुर व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

khushboo aggarwal

Recommended News

Related News

static