जैकी, फोटोग्राफर कोलस्टन, क्वान एंटरटेनमेंट फाउंडर समेत 9 लोगों पर FIR दर्ज, रेप और छेड़छाड़ का आरोप

punjabkesari.in Monday, May 31, 2021 - 04:09 PM (IST)

बाॅलीवुड एक्टर जैकी भगनानी मुश्किलों में फंस गए हैं। उन पर मुंबई की एक माॅडल ने रेप और मोलेस्टेशन का आरोप लगाया है। सि्रफ जैकी भगनानी ही नहीं उसके साथ क्वान एंटरटेनमेंट के फाउंडर समेत 9 लोगों पर रेप और छोड़छाड़ के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। इन नामचीन लोगों में क्वान एंटरटेनमेंट के फाउंडर अनिरबान ब्लाह, जैकी भगनानी, अजित ठाकुर कृष्ण कुमार, निखिल कामत, विष्णु वर्धान इंदुरी, शील गुप्ता और गुरुज्योत सिंह का नाम शामिल है। 

मिली जानकारी के मुताबिक माॅडल ने आरोप लगाया कि साल 2014 से 2018 के बीच में फोटोग्राफर कोलस्टन ज्युलियन ने माॅडलिंग में चांस दिलवाने के नाम पर उसके साथ रेप किया था। जबकि जैकी भगनानी ने उसके साथ बांद्रा में, निखिल कामत ने सांताक्रुज के फाइव स्टार होटल में और साल 2015 में शील गुप्ता ने अंधेरी की एक इमारत में उसके साथ छेड़छाड़ की थी। 

माॅडल ने आगे बताया कि सल 2018 में अजित ठाकुर ने विलेपार्ले की एक बिल्डिंग में उसका रेप किया था। इन सभी के खिलाफ बांद्रा पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 378 (एन), 354 और 34 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। 

Content Writer

Bhawna sharma