काॅमेडियन सुनील पाल के खिलाफ FIR दर्ज, डाॅक्टर्स पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला

punjabkesari.in Thursday, May 06, 2021 - 11:23 AM (IST)

अपनी मजेदार काॅमेडी से लोगों को हंसाने वाले काॅमेडियन सुनील पाल मुश्किलों में फंस गए हैं। उनके खिलाफ मुंबई पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। एसोसिएशन ऑफ मेडिकल कंसलटेंट्स की प्रमुख डाॅ. सुष्मिता भटनागर ने काॅमेडियन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। सुनील पाल पर कोरोना संकट में मरीजों का इलाज कर रहे डाॅक्टरों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। 

डाॅक्टरों पर की थी टिप्पणी

बीते कुछ समय पहले काॅमेडयन ने अपनी वेबसाइट पर एक वीडियो अपलोड की थी। जिसमें उन्होंने कोरोना काल में मरीजों का इलाज कर रहे डाॅक्टरों पर आरोप लगाते हुए कहा था, '90 प्रतिक्षत डाॅक्टर राक्षस हैं। वह मरीजों को डरा रहे हैं। मरीजों से धोखाधड़ी कर रहे हैं। उन्हें कोविड के नाम पर पूरे दिन परेशान किया जाता है। कोई बेड नही है, कोई प्लाज्मा नहीं है, कोई दवा नहीं है कहकर मरीजों को परेशान किया जाता है। यहां तक कि उनके मरने के बाद उनके बाॅडी पार्ट्स को निकालकर उसकी तस्करी की जा रही है।' 

सुनील ने हालांकि के बाद में वीडियो में माफी भी मांग ली थी लेकिन फिर भी डाॅक्टर्स की शिकायत पर पुलिस ने काॅमेडियन के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कर लिया। 

बता दें डाॅ. सुष्मिता भटनागर एसोसिएशन ऑफ मेडिकल कंसलटेंट्स की प्रेसिडेंट है। उन्होंने सुनील पाल पर मानहानि का आरोप लगाया था और केस दर्ज करने की अपील भी की थी। जिसके बाद पुलिस ने सुनील के खिलाफ FIR दर्ज कर ली। 

Content Writer

Bhawna sharma