घर में लगाएं ये पौधे, Luck रहेगा हमेशा आपके साथ

punjabkesari.in Friday, Mar 10, 2017 - 04:29 PM (IST)

इंटीरियर डैकोरेशनः घर की शोभा बढ़ाने के लिए ज्यादातर लोग पेड़-पौधों को लगाना पसंद करते हैं। क्योंकि एक तो इससे घर हरा-भरा दिखता है और दूसरा ये घर की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। लेकिन कभी आपने ये जानने कि कोशिश करी है कि जो पेड़-पौधे आप घर में लगा रहे हैं उनकी मुख्य विशेषता क्या है। अगर नहीं तो ये जानने में हम आपकी मदद करेंगे। कुछ पेड़-पौधे ऐसे होते हैं जिनका हमारी सेहत पर काफी अच्छा असर पड़ता है। वहीं कुछ पेड़-पौधे ऐसे होते हैं जो लाइफ, करियर और परिवार के लिए काफी लकी साबित होते हैं।

 

1. बैंबू 

कहते है कि बांस का पौधा लगाने से घर में हमेशा पैसों की बरकत रहती है और घर में साकारत्मक उर्जा का वास होता है। 

2. तुलसी

तुलसी का पौधा तो घर में लगाना शुभ माना जाता है। अगर यह पौधा घर के सामने लगाया जाए तो किस्‍मत चमकने लगती है और सारी बुरी ऊर्जा दूर जाने लगती है।

3. चमेली

घर में चमेली लगाने से पैसे और प्यार दोनों की कोई कमी नहीं रहती और इससे घर की निगेटिवीटी भी दूर हो जाती है।

4. नींबू

नींबू का पेड़ लगाने से घर में खुशियों को वास होता है और यह परिवार को एकजुट बनाएं रखने में मदद करता है।

5. छोटे गुलाब

गुलाब स्नेह और उत्साह का प्रतीक है। यह घर की छोटी-मोटी अनबन को दूर करने में मदद करता है।


  


  

  


  
 
  

Punjab Kesari