जानें क्या है दिव्यांका का भोपाल से मुंबई तक का सफर

punjabkesari.in Saturday, Feb 09, 2019 - 03:28 PM (IST)

टेलीविजन की जानी मानी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी की तरह लगती है। इस स्मॉल टाउन गर्ल ने अपनी प्यारी मुस्कान से लाखों दर्शकों का दिल जीता है। आज दिव्यांका इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर और टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से ये मुकाम हासिल किया है। आइए जानते हैं दिव्यांका की पूरी कहानी-

 

ऑडिशन के लिए आई भोपाल से मुंबई

दिव्यांका एक मिडल क्लास फैमिली से है। वह कहती हैं कि उन्होंने मुंबई आने से पहले कभी हवाई जहाज का सफर नहीं किया था। उन्होंने मुंबई में ऑडिशन के लिए अपने घर वालों को मनाया और पापा के साथ दिव्यांका बस में भोपाल से मुंबई आई थी। आज जब वह इतने ऊचे मुकाम तक पहुंच गई हैं तो इन बातों को सोचकर उन्हें लगता हैं कि उनकी मेहनत सफल हो गई।

 

आर्मी ऑफिसर बनना चाहती थीं दिव्यांका

टेलीविजन की परफेक्ट बहू के रूप में जानी जाने वाले दिव्यांका का असली सपना आर्मी ऑफिसर बनना था। वह अपने स्कूल के दिनों में NCC ग्रुप का हिस्सा थीं और रायफल शूटर भी थी लेकिन स्कूल के दिनों में जब उन्होंने एक रियेलिटी शो में हिस्सा लिया था तो उनकी परफॉरमेंस की बहुत तारीफ हुई थी और उन्हें मुंबई से ऑडिशन के लिए कॉल आया था।

 

पहले ही शो ने पॉपुलर किया

टेलीविजन पर उनका पहला शो ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ आया तो उन्हें बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि शो चल पड़ेगा। वह सोच रही थी कि शो छह महीने तक ही चलेगा लेकिन शो पूरे तीन साल तक चला और हिट रहा।

 

जब बुरा वक्त भी आया सामने

‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ शो के बाद काफी समय तक दिव्यांका को कोई काम नहीं मिला। ऐसे में सिर्फ बहुत से बुरे ख्याल दिल को दुखी करते थे। दिव्यांका कहती है कि ऊचाइयों तक पहुंच के जब अचानक जमीन पर गिरते हैं तो बहुत बुरा लगता है। लगातार ऑडिशन में रिजेक्शन के बाद जब उन्होंने कॉमेडी शो किया तो लोग उन्हें टाइपकास्ट करने लगे थे लेकिन ऐसे वक्त पर उनके परिवार ने उनका साथ दिया। परिवार के प्यार और केयर की वजह से ही आज वह फिर से अपने असली मुकाम को छु पाई है।

 

दिव्यांका का खास मैसेज उनके फेनस के लिए

दिव्यांका अपनी जिंदगी को खुलकर जीती हैं और वो अपनी लाइफ के मंत्र अपने फैंस के साथ शेयर भी करती रहती हैं। दिव्यांका का मानना है कि जिंदगी सिर्फ मुस्कुराने का नाम है इसलिए जिंदगी में तकलीफों का सामना हंसते हुए करना चाहिए।जिंदगी के हर पल को इंजॉय करो जिससे आगे चलकर आपको किसी बात का अफसोस ना हो। बुरे वक्त का सामना करते वक्त पॉजिटिव रहो इससे बुरे वक्त से लड़ने की ताकत मिलती है।
 

Content Writer

Vandana