इन संकेतों से पता लगाएं शरीर में है पानी की कमी

punjabkesari.in Thursday, Nov 09, 2017 - 04:46 PM (IST)

गर्मी हो या सर्दी अच्छी सेहत के लिए पानी पीना बहुत जरूरी है। शरीर का दो-तिहाई हिस्सा पानी से बना होता है। यह बॉडी से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है, जिससे बीमारियों से बचाव रहता है। तरल पदार्थों का सेवन कम करने से शरीर को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जाने पानी की कमी होने पर किस तरह के संकेत देता है शरीर।  

1. सिर दर्द
पानी का कमी होने पर शरीर में ऑक्सीजन और रक्त प्रवाह में कमी हो जाती है। जिससे सिर में दर्द होना शुरू हो जाता है। जब बिना किसी बीमारी या कारण सिर में दर्द हो तो समझ लेना की शरीर में पानी की कमी है। 

2. चीजें भूलना
पानी की कमी होना सामान्य बात नही है। कई बार इससे याद्दाशत की कमी भी होनी शुरू हो जाती है। मस्तिषक में पानी की कमी होने पर सोचने-समझने की शक्ति पर भी इसका असर पड़ता है। 

3. थकान 
सुबह उठते ही या फिर बिना कोई काम किए भी थकान महसूस होना शरीर में पानी की कमी का संकेत हो सकता है। 

4. बेजान त्वचा
त्वचा से जुड़ी परेशानियां,रूखापन,एग्जिमा, मुहांसे,रूखापना आदि जैसे लक्षण दिखाई दे तो इसका दिन में कम से कम 10-12 गिलास पानी जरूर पीएं। यह पानी की कमी के संकेत हो सकते हैं। 

5. कब्ज 
कुछ लोग पेट साफ न होने या फिर कब्ज के कारण परेशान रहते हैं। पानी की कमी का असर पेट पर भी पड़ता है। इससे पाचन क्रिया सही तरीके से नहीं हो पाती। इसके लिए जरूरी है कि भरपूर पानी पिएं। 
 

Punjab Kesari