LFW 2021: हिना की कातिल अदाएं या पूजा-दिव्या का जलवा, किसके लुक ने आपको बनाया दिवाना

punjabkesari.in Monday, Mar 22, 2021 - 04:59 PM (IST)

लैक्मे फैशन वीक एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां पर कईं नामी डिजाइनर्स अपनी कलेक्शन पेश करते हैं। बीते दिन यानि कल लैक्मे फैशन वीक का आखिरी दिन था। इस दिन शो स्टॉपर बनकर आईं हिना खान,  पूजा हेगड़े और दिव्या खोसला कुमार ने सभी की निगाहें अपनी ओर खींची। तीनों एक्ट्रेस लहंगे लुक में नजर आई। तीनों ने अपने हुस्न के जलवे से इस शो में और भी ज्यादा चार चांद लगा दिए। तो चलिए आपको कल के शो की एक झलक दिखाते हैं।

फैशन डिजाइनर वरुण चक्किलम की कलेक्शन में नजर आईं पूजा हेगड़े

लैक्मे फैशन वीक के फिनाले में पूजा हेगड़े फैशन डिजाइनर वरुण चक्किलम की 'Art Nouveau' कलेक्शन में नजर आईं। पूजा हेगड़े ने जो कलेक्शन पहनी थी उस लहंगे पर हाथ से वर्क किया हुआ था। इस लहंगे के साथ पूजा ने मैचिंग चोली पहनी थी। व्हाइट और ब्लू शेड के इस लहंगे में पूजा का लुक सबसे किलर लग रहा था।

इस लहंगे का बेस कलर व्हाइट था जो ब्लू वर्क से और उभर कर आ रहा था।

साथ ही यह लहंगा घेरे वाला था। खास बात यह रही कि एक्ट्रेस ने दुपट्टे को बहुत अच्छे से कैरी किया था।

बात अगर चोली की करें तो कटआउट स्लीव्स में चोली बेहद अच्छी लग रही थी। इसके साथ पूजा ने मिनिमल मेकअप किया था।

अब आपको दिखाते हैं दिव्या खोसला कुमार का लुक

इस शो के आखिरी दिन दिव्या खोसला कुमार भी पहुंची थी। हर बार की तरह इस बार भी वह बेहद प्यार लग रही थीं। फैशन शो के आखिरी दिन दिव्या ने फैशन डिज़ाइनर श्वेता और अनुज के लेबल हाउस ऑफ घूंघट से लेटेस्ट कलेक्शन 'QALB' को पहना। लहंगे लुक में दिव्या ने रैंप पर खूब कहर भी ढाया।

दिव्या के लहंगे ने सभी की निगाहें अपनी ओर खींच ली। उन्होंने इस दौरान सुनहरे रंग का लहंगा पहना था। जिस पर सोनी की तारों का काम किया गया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

लहंगे पर हैवी एम्ब्रोडरी की हुई थी जो लहंगे में असल में जान डाल रही थी। लहंगे की चोली की बात करें तो उसकी बैक डीपकट थी जो काफी अच्छी लुक दे रहा था।

पूरे लहंगे में एक ही कलर का इस्तेमाल किया गया था। इसके दुपट्टा भी काफी अच्छा लग रहा था। दुपट्टे पर भी हैवी वर्क हुआ था और इसे दिव्या ने साइड पर कैरी किया था।

लहंगे लुक में आखिरी नाम है हिना खान

फैशन शो में हिना खान भी एक ब्रांड की शो-स्टॉपर बनकर पहुंचीं।

हिना के रैंप पर उतरते ही सभी की निगाहें उन पर थी। इस इवेंट के दौरान एक्ट्रेस ने लेबल Tatwamm Couture के लिए रैंप वॉक किया।

हिना का ट्रेडिशनल लुक बेहद प्यारा लग रहा था। इस दौरान वह ब्लू कलर के हैवी लहंगे में नजर आईं।

हिना की एंट्री ही बेहद धमाकेदार थी। उनकी निगाहें और अदाएं सब कुछ बयान कर रही थीं। वहीं एक्ट्रेस का कॉन्फिडेंस भी देखने वाला था।

हिना ने जिस लहंगे को वियर किया था उसकी चोली भी बिल्कुल सेम थी। वहीं इसके साथ एक्ट्रेस ने ब्लू कलर का दुपट्टा वियर किया था।

हिना की ड्रेस तो किलर थी ही साथ ही उनके लुक्स और मेकअप भी एक दम धासूं था। इस लुक में फैंस को एक बार तो उनका कमोलिका लुक याद आ गया।

अब आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं कि आपको किसका लुक सबसे पसंद आया।

Content Writer

Janvi Bithal