मौनी के आगे फीकी पड़ी आलिया, उर्वशी-माधुरी ने भी ढाया कहर

punjabkesari.in Sunday, Feb 16, 2020 - 12:26 PM (IST)

65वें एमेजॉन फिल्मफेयर अवार्ड 2020 का आयोजित किया गया। जानकारी के लिए बता दें कि इस बार ये अवार्ड शो 60 साल में पहली बार मुंबई से बाहर गुवाहाटी में हो रहा है। जिसमें बाॅलीवुड की कई नामी हस्तियां शामिल हुईं। सभी एक से बढ़कर एक डिजाइनर कपड़ों में नजर आएं। चलिए डालते हैं अवार्ड नाइट में पहुंचे सितारों की लुक पर एक नजर...

सई मांजरेकर सिल्वर रंग के गाऊन में बेहद gorgeous दिखाई दी।

गोल्डन रंग की साड़ी में वाणी कपूर तो मानो कहर ढहा रही थी।

हर बार की तरह इस बार भी माधुरी दीक्षित ने अपनी खूबसूरती से सबको दीवाना बना दिया।

बाॅलीवुड दीवा प्रनूतन बहल गोल्ड एंड शीमरी ड्रेस में पहुंची। ड्रेस की तरह उनका लुक भी काफी बोल्ड था।

आफ शोल्डर गाऊन में उर्वशी भी कुछ कम नहीं दिखीं।

डबल शेड गाऊन में आलिया भट्ट कुछ खास इंप्रेशन नहीं जमा पाई।

व्हाइट गाऊन में मौनी राॅय किसी प्रिंसेस से कम नहीं दिखीं।

इनके अलावा ओर भी कई सितारें अवार्ड नाइट में नजर आए। चलिए देखते हैं उनकी भी एक झलक...

Content Writer

Sunita Rajput