83 की उम्र में फिल्म समीक्षक जय प्रकाश का निधन, पिछले हफ्ते कहा था - ''यह विदा है अलविदा नहीं...''

punjabkesari.in Wednesday, Mar 02, 2022 - 01:00 PM (IST)

मशहूर फिल्म समीक्षकजय प्रकाश का आज सुबह 8 बजे इंदौर में निधन हो गया है। कहा जा रहा है कि  जय प्रकाश जी कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्होंने 83 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा। उनकी मौत की खबर से जहां पूरा बॉलीवुड शोक में है वहीं, उनके फैंस को भी गहरा सदमा लगा है। बॉलीवुड सेलेब्स व उनके फैंस सोशल मीडिया पर भी उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं।

 

फिल्मी दुनिया का जाना माना नाम थे

जन्म 1 सितंबर, 1933 को मध्यप्रदेश बुरहानपुर में जन्मे जय प्रकाश जी बॉलीवुड का बहुत अहम हिस्सा थे। फिल्मी दुनिया में उनका काफी नाम था। वहीं, उनके द्वारा लिखे गए लेख लोगों को बहुत पसंद थे। बॉलीवुड की दुनिया में उनके द्वारा लिखी गए लेख और फिल्मी की समीक्षा का बहुत ही महत्व माना जाता था।

आज शाम को किया जाएगा उनका अंतिम संस्कार

रिपोट्स के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे को किया जाएगा। चूंकि अंतिम संस्कार के लिए उनके छोटे बेटे आदित्य का इंतजार किया जा रहा है जो मुंबई में रहते हैं।

जय प्रकाश काम के प्रति बहुत मेहनती थे। उन्होंने अपने आखिरी दिनों में एक लेख परदे के पीछे की अंतिम किस्त लिखी थी, जिसमें कुछ इस तरह की लाइनें हैं - 'प्रिय पाठको ...यह विदा है अलविदा नहीं, कभी विचारों की बिजली कौंधी तो फिर रूबरु हो सकता हूं, लेकिन इसकी भी संभावना शून्य ही है।' बता दें कि कपूर और सलीम खानदान के साथ जय प्रकाश के साथ बहुत ही अच्छे संबंध थे।

 

Content Writer

Anjali Rajput